Video: जब दरिंदे ने किया दरिंदे पर हमला, नदी किनारे मौत ने मारे दहाड़े, वीडियो देख सहम जाएगी रूह

aditisingh
3 Min Read


नदी का शांत किनारा, बहता हुआ पानी और अचानक मौत की दहाड़. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दी है. जो नजारा कैमरे में कैद हुआ, वह किसी जंगल की साधारण घटना नहीं, बल्कि हैरान कर देने वाली क्रूरता की मिसाल है. यहां शिकारी और शिकार दोनों एक ही प्रजाति के हैं. जब दरिंदे ने दरिंदे पर हमला किया तो नदी किनारे ऐसा खूनी खेल शुरू हुआ कि देखने वालों की सांसें थम गईं.

मगरमच्छ ने किया मगरमच्छ पर हमला

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक विशालकाय मगरमच्छ नदी किनारे घात लगाए बैठा है. तभी उसकी नजर एक छोटे मगरमच्छ पर पड़ती है. पल भर में वह अपने भारी-भरकम शरीर को आगे बढ़ाता है और बिजली सी तेजी से छोटे मगरमच्छ को अपने विशाल जबड़ों में दबोच लेता है. उसके नुकीले दांत छोटे मगरमच्छ के शरीर में धंस जाते हैं.

जिंदगी और मौत के बीच जमकर चली जंग

इसके बाद शुरू होती है जिंदगी और मौत की भयानक जंग. छोटा मगरमच्छ खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है. वह तड़पता है, करवट बदलता है और एक क्षण ऐसा भी आता है जब वह बड़े मगरमच्छ की पकड़ से खुद को आजाद कर लेता है. यह पल देखने वालों के लिए उम्मीद की किरण जैसा लगता है. लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती.

फिर पानी किनारे मौत ने मारे दहाड़े

बड़ा मगरमच्छ फिर से हमला करता है. इस बार वह और ज्यादा आक्रामक नजर आता है. वह छोटे मगरमच्छ को दोबारा अपने जबड़ों में जकड़ लेता है. इसके बाद वह अपने शिकार को घसीटते हुए पानी की ओर ले जाता है. नदी के किनारे की मिट्टी उड़ती है और पानी में हलचल मच जाती है. कुछ ही सेकंड में दोनों पानी के भीतर चले जाते हैं.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

यूजर्स की कांप उठी रूह

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर सहम गए हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि प्रकृति का यह क्रूर चेहरा देखकर दिल दहल गया. कुछ ने इसे जंगल का कानून बताया, जहां ताकतवर ही जिंदा रहता है. एक यूजर ने लिखा…इसे देखकर मेरी आत्मा कांप गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पानी के ये दानव किसी के सगे नहीं हैं. वीडियो को Latest Sightings – Kruger नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.