सोशल मीडिया पर जब संगीत, मुस्कान और संस्कृतियों का मेल होता है तो नजारा अपने आप खास बन जाता है. इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों दिल जीत लिए हैं. वीडियो में एक विदेशी हसीना भारतीय फिल्म के मशहूर गाने दिल विल प्यार व्यार मैं क्या जानूं रे पर डांस करते हुए नजर आ रही है. उसकी मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और भारतीय अंदाज में ढलती अदाएं लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि यह रील देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
भारतीय रंग में रंगी विदेशी हसीना
वायरल रील में देखा जा सकता है कि विदेशी युवती ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट में सजी हुई है. उसके पहनावे से लेकर एक्सप्रेशन्स तक में भारतीय रंग साफ झलकता है. जैसे ही गाने की धुन शुरू होती है, वह बेहद सादगी और ग्रेस के साथ डांस करना शुरू कर देती है. उसके चेहरे के भाव और हाथों की मूवमेंट गाने के बोलों के साथ इतनी खूबसूरती से मेल खाते हैं कि देखने वालों को एक पल के लिए भी नजरें हटाने का मन नहीं करता.
बॉलीवुड गानों के दीवाने हैं विदेशी इंफ्लुएंसर
खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी कलाकार का भारतीय गाने पर डांस वायरल हुआ हो. बीते कुछ सालों में कई विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स ने बॉलीवुड और हिंदी गानों पर रील बनाकर भारतीय दर्शकों का दिल जीता है. लेकिन इस वीडियो की बात ही अलग है. इसमें न कोई भारी स्टेप्स हैं, न कोई बनावटी अंदाज, बस एक सच्चा प्रयास है भारतीय संगीत को महसूस करने का.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज
यूजर्स ने की तारीफ, वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा है कि भारतीय गानों की दीवानगी अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है. कुछ यूजर्स का कहना है कि विदेशी कलाकार जब भारतीय गानों पर इस तरह दिल से परफॉर्म करते हैं तो भारतीय संस्कृति और भी खूबसूरत लगती है.
यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

