Video: दोस्तों के सामने गर्लफ्रेंड से कर रहा था रोमांस, अचानक बिगड़ा बैलेंस और टूट गई गर्दन, वीडियो वायरल

aditisingh
4 Min Read


हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. एक युवक अपने दोस्तों की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ अलग अंदाज में रोमांस और स्टंट करने की कोशिश कर रहा था. वह अपनी खुशी जाहिर करने के लिए अपनी पार्टनर को एक खास तरीके से कंधे पर बैठाना चाहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यही एक छोटी सी चूक उसकी जिंदगी बदल देगी.

लड़के को मची रोमांस की चुल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के हॉल में कुछ दोस्त आपस में बैठे हुए हैं. टीवी चल रहा है और माहौल काफी खुशनुमा है. इसी बीच, एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती भरे अंदाज में आता है. वह उसे गोद में उठाने के बजाय एक अजीबोगरीब ‘रिवर्स’ स्टंट करने की कोशिश करता है. युवक चाहता था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को उल्टा करके अपने कंधों पर बैठा ले.

गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाया और फिर

जैसे ही वह अपनी प्रेमिका को ऊपर उठाता है, उसका संतुलन अचानक बिगड़ जाता है, लड़की का पूरा वजन और गुरुत्वाकर्षण का केंद्र (Center of Gravity) गलत दिशा में चला जाता है. चंद सेकंडों के भीतर ही युवक लड़खड़ाकर सामने की दीवार और खिड़की की तरफ गिरता है. सबसे डरावना मंजर तब होता है जब युवक के कंधे पर बैठी लड़की का पूरा शारीरिक भार सीधे युवक की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से पर आ पड़ता है.

गर्दन की हड्डी टूटने से मची चीख-पुकार

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि गिरने का प्रभाव इतना तेज था कि युवक की गर्दन एक झटके में मुड़ जाती है. वहां मौजूद दोस्त पहले तो इसे एक सामान्य गिरावट समझकर हंसने वाले थे, लेकिन युवक की हालत देखते ही उनके होश उड़ गए. युवक हिलने-डुलने की स्थिति में भी नहीं रहा. सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि युवक की गर्दन की हड्डी टूट गई है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, अब कभी रोमांस नहीं करेगा

वीडियो को @NeverteIImeodd नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई का सारा भूत उतर गया. एक और यूजर ने लिखा…अब कभी रोमांस नहीं करेगा ये. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या लवर बनेगा रे तू.

यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.