Video: नदी किनारे भिड़े जंगल के दो खतरनाक दरिंदे, आदमखोर ने नोचा जंगल के राजा का मुंह, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read

जंगल की दुनिया में कौन किस पर भारी पड़ जाए, यह कहना आसान नहीं होता. जमीन पर शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, तो पानी में मगरमच्छ को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. लेकिन जब ये दोनों आमने-सामने आ जाएं तो नजारा रोंगटे खड़े कर देता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही Video तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नदी किनारे मगरमच्छ और शेर के बीच खतरनाक भिड़ंत दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने शेर के मुंह को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया है और शेर खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है.

पानी के दरिंदे ने किया जंगल के राजा पर हमला

वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि नदी के किनारे एक शेर पानी के पास पहुंचता है. तभी अचानक पानी से एक मगरमच्छ हमला कर देता है. देखते ही देखते मगरमच्छ शेर के मुंह को अपने जबड़ों में दबोच लेता है. शेर बुरी तरह छटपटाता है और खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है. मगरमच्छ के जबड़े बेहद ताकतवर होते हैं. एक बार पकड़ लेने के बाद शिकार के लिए बचना आसान नहीं होता. वीडियो में शेर पूरी ताकत लगाकर पीछे हटने की कोशिश करता दिखाई देता है. आसपास पानी उछलता नजर आता है और कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है जैसे जंगल का राजा मुश्किल में फंस गया हो.

बेहद खतरनाक होती है दो दरिंदों की भिड़ंत

वन्यजीव विशेषज्ञ बताते हैं कि शेर और मगरमच्छ के बीच टकराव असामान्य नहीं है, खासकर तब जब शेर पानी पीने के लिए नदी किनारे पहुंचता है. मगरमच्छ अक्सर घात लगाकर हमला करता है और मौका मिलते ही शिकार को पानी में खींचने की कोशिश करता है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देख कर हैरान भी हैं और रोमांचित भी. जंगल की दुनिया में ताकत का असली खेल ऐसा ही होता है जहां हर कदम पर खतरा छिपा होता है.

यूजर्स बोले, एआई है वीडियो

वीडियो को Mukesh Nokhwal नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एआई वीडियो है लेकिन विजुएल्स शानदार हैं. एक और यूजर ने लिखा…आज पता चला होगा कि दूसरे जानवरों को कितना दर्द होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…शेर का सिर फूट जाना चाहिए था अब तक तो.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.