Video: नहीं आऊंगा जो करना है कर लो, कर्मचारी और बॉस के बीच मीटिंग में छिड़ी जंग, वीडियो हो रहा वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसने कॉर्पोरेट कल्चर और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है. यह कोई आम वायरल क्लिप नहीं है, बल्कि एक गूगल मीटिंग के दौरान रिकॉर्ड हुआ ऑडियो वाला वीडियो है, जिसमें एक कंपनी के बॉस और कर्मचारी के बीच तीखी बहस साफ सुनी जा सकती है. वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि बॉस रविवार यानी संडे को भी ऑफिस आने का दबाव बना रहा है, जबकि कर्मचारी मजबूती से इसका विरोध करता नजर आ रहा है. बातचीत का लहजा धीरे-धीरे इतना आक्रामक हो जाता है कि मामला सिर्फ ऑफिस आने तक सीमित नहीं रहता.

मीटिंग में बॉस और कर्मचारी के बीच छिड़ी बहस, केस करने की दे डाली धमकी

वायरल हो रहे इस ऑडियो वीडियो में सुना जा सकता है कि बॉस लगातार कर्मचारियों पर संडे को भी काम करने का प्रेशर बना रहा है. कर्मचारी साफ शब्दों में कहता है कि रविवार उनका साप्ताहिक अवकाश है और वह इस दिन ऑफिस नहीं आ सकता. इस पर बॉस का रवैया और सख्त हो जाता है. बॉस कहता है कि अगर टीम ने उसकी बात नहीं मानी तो वह पूरी टेक टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा. इस बातचीत के दौरान कर्मचारी कई बार शांति से अपनी बात रखने की कोशिश करता है, लेकिन बॉस की आवाज और शब्द दोनों ही लगातार आक्रामक होते जाते हैं.

कर्मचारी ने किया साफ, नौकरी छोड़ दूंगा लेकिन संडे को नहीं आऊंगा

इसके बाद बॉस की आक्रामकता देखकर कर्मचारी कहता है कि जो करना है कर लो, मैं संडे को ऑफिस नहीं आऊंगा और अगर प्रेशर बनाया तो जॉब छोड़ दूंगा. इसके बाद बॉस कहता है कि कंपनी को Loss हुआ है आपको आना ही होगा. कर्मचारी और बॉस के बीच ये बहस बाकी लोग खामोशी से सुनते रहते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को sum_mohitt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई दो मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो इनकी स्क्रिप्ट नहीं समझ पाए. एक और यूजर ने लिखा…केस किस बात का करेगा भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर लॉस हुआ है तो काम करने में कोई हर्ज नहीं है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment