कभी आपने किसी रिजॉर्ट में जाते ही नीले-नीले पानी वाला तालाब देखकर सोचा है कि वाह क्या नेचुरल खूबसूरती है. ठंडा, साफ और एकदम इंस्टाग्राम वाला पानी देखकर मन खुश हो जाता है और मोबाइल तुरंत बाहर आ जाता है. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि जिस नीले पानी को देखकर आप वाह-वाह कर रहे थे, वो असल में कुदरत की देन नहीं बल्कि कैमरे के पीछे की चालाकी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रिजॉर्ट की इस चमकदार सच्चाई से पर्दा उठा दिया है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि अब तो आंखों पर भरोसा करना भी मुश्किल हो गया है.
रिजॉर्ट के तालाब को चालाकी से नीला करता दिखा स्टाफ
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक रिजॉर्ट में बने तालाब या पूल नुमा जलाशय के पानी को नीला करने के लिए उसमें किसी केमिकल या रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. वीडियो में कुछ लोग बाल्टी या डिब्बे में भरा नीला रंग पानी में डालते नजर आ रहे हैं. जैसे ही रंग पानी में घुलता है, कुछ ही सेकंड में गंदला या मटमैला पानी चमकदार नीले रंग में बदल जाता है.
कैमरे ने खोल दी पोल
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि तालाब के किनारे हरियाली है और ऊपर से देखने पर यह जगह किसी लग्जरी रिजॉर्ट का हिस्सा लगती है. ऐसे में जो भी सैलानी वहां पहुंचेगा, वह पानी को देखकर यही सोचेगा कि यह बिल्कुल नेचुरल और साफ है. लेकिन वायरल वीडियो ने इस खूबसूरती के पीछे की सच्चाई को सबके सामने ला दिया है.
यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत
यूजर्स ने ले लिए पूरे मजे
वीडियो को bitofact नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने लिखा…इसमें कोई कूद गया तो जादू बनकर बाहर आएगा. एक और यूजर ने लिखा…मेरी तो पूरी लाइफ ही इसे सच मानने में निकल गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कैमरा सबकी पोल खोल देता है भाई.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

