Video: न्यूयॉर्क की सड़क पर भोजपुरी गाने पर विदेशी महिला का धमाकेदार डांस, वीडियो देख क्यों गदगद हुए पवन सिंह के फैंस

सतीश कुमार
3 Min Read

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो लोगों को चौंका देता है. कभी कोई वीडियो हंसाता है तो कभी गर्व महसूस कराता है. खासतौर पर जब भारत की लोक संस्कृति और देसी म्यूजिक विदेशों में पहचान बनाता है, तो लोगों का उत्साह दोगुना हो जाता है. हाल के दिनों में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका की एक महिला न्यूयॉर्क की सड़क पर भोजपुरी गाने पर खुलेआम डांस करती नजर आ रही है. यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि भोजपुरी संगीत को इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान भी दिला रहा है.

अमेरिकी महिला ने भोजपुरी गाने पर किया डांस

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अमेरिकी महिला न्यूयॉर्क सिटी के बीचोंबीच एक क्रॉसवॉक पर भोजपुरी गाने की धुन पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रही है. आसपास लोग आ जा रहे हैं, गाड़ियां खड़ी हैं, लेकिन महिला बिना किसी झिझक के मस्ती में झूमती नजर आती है. उसके डांस स्टेप्स पूरी तरह से गाने की बीट से मेल खाते हैं, जिससे वीडियो और भी मजेदार बन जाता है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @logielingo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है, “Some NPCs have jobs. Gigi has Bhojpuri.” यानी कुछ लोगों के पास नौकरी होती है और गीगी के पास भोजपुरी है. यह लाइन लोगों को खूब पसंद आ रही है.

खुश दिखाई दिए भोजपुरी फैंस

वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही भारतीय दर्शकों की नजर इस पर पड़ गई. कुछ ही घंटों में वीडियो को लाखों बार देखा गया और देखते ही देखते यह मिलियन व्यूज के पार पहुंच गया. खासकर भोजपुरी भाषा बोलने वाले लोग इस वीडियो को देखकर काफी खुश नजर आए. कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा, आपको भोजपुरी इंडस्ट्री में मौका मिलना चाहिए. वहीं दूसरे ने कहा, दुनिया में भोजपुरी को रिप्रेजेंट करने के लिए धन्यवाद. एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं भारत से हूं और यह भोजपुरी गाना मेरी मातृभाषा में है, मुझे यह गाना बहुत पसंद है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment