Video: पंजाब के तरनतारन में शादी में दुल्हन पर करोड़ों रुपए की नकद वर्षा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


Viral video: सोशल मीडिया पर शादी और विवाह से जुड़े कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. आज की शादियां केवल घरों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि लोग इन्हें ऑनलाइन शेयर करना भी बहुत जरूरी समझते हैं.

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दुल्हा और उसके परिवार वाले दुल्हन पर लाखों रुपए हवा में उड़ा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

यह शादी कथित तौर पर पंजाब के तरनतारन में हुई है. वीडियो में दिखाई पड़ता है कि दुल्हन समारोह स्थल के बीच में खड़ी हैं, जबकि दुल्हा और परिवार के सदस्य नकद बंडल हवा में उछाल रहे हैं.

जबकि वहीं वीडियो थोड़ा आगे देखने पर दिखाई पड़ा है कि दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़कर उन्हें प्यार से देख रहा है और डफेल बैग से पैसे निकालकर उछाल रहा है. वीडियो में एक स्टाफ सदस्य को नकदी का ढेर उठाते हुए भी देखा गया. दावा है कि उड़ाए गए पैसे लगभग 8.5 करोड़ रुपये के थे. 

क्या है वायरल वीडियो का सच?

भारत एक्स नाउ नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने वीडियो जारी कर दावा किया है, ”सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि पंजाबी शादी में दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपए लुटाए. यह वीडियो फर्जी है. वीडियो पट्टी, तरन तारन का है. डीजे के अनुसार, अमेरिकी डॉलर सहित कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे.”

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं और विचार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी विविध दिखाई दीं. कुछ लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये उनका पैसा है, वे जैसा चाहें कर सकते हैं. वहीं कुछ आलोचक सवाल उठा रहे हैं और सुझाव दे रहे हैं कि अगर इस पैसे का इस्तेमाल गरीबों या जरूरतमंदों की मदद में किया जाता, तो शायद किसी गरीब के बेटी का बाप के सर का बोझ उतर जाता.





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.