Video: पाकिस्तान में बिरयानी बेच रहे ट्रंप! वायरल वीडियो ने मचाई धूम, सेल्फी लेने दौड़े लोग

सतीश कुमार
2 Min Read


Trump Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन देश-दुनिया के कई फेमस नेताओं के हमशक्लों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई पड़ता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान की सड़कों पर बिरयानी बेच रहे हैं. 

बिरयानी बेचते हुए दिखें ट्रंप!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रंप जैसे दिखने वाले शख्स पारंपरिक अंदाज में बिरयानी की दुकान पर खड़े होकर बिरयानी बेचते हुए नजर आते हैं, जबकि आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा है. लोग न सिर्फ बिरयानी खरीदते दिख रहे हैं, बल्कि ट्रंप समझकर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी दौड़ रहे हैं. 

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @umashankarsingh नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाला शख्स सड़कों पर खड़ा बिरयानी बेचता नजर आ रहा है. जिसे देख लोग काफी चिंतित हैं.

यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं कि भाई, ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि आपको बिरयानी बेचनी पड़ रही है? जबकि वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया, “पाकिस्तान के पास अपना ट्रंप है.” इस वीडियो पर हंसी वाले इमोजी की भरमार है और इसे लोग जमकर शेयर और कमेंट कर रहे हैं. 





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment