Video: पानी में खेल रहा था मासूम बच्चा, हाथ में आ गया जिंदा मगरमच्छ, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

सतीश कुमार
4 Min Read


कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल दिखा देती है, जो सुनने में किसी मजेदार किस्से जैसे लगते हैं, लेकिन हकीकत में रूह कंपा देने वाले होते हैं. सोचिए, एक छोटा सा बच्चा पानी में आराम से बैठा है, खेल रहा है, छींटे उड़ा रहा है और उसे जरा भी अंदाजा नहीं कि उसके आसपास मौत दबे पांव तैर रही है. बच्चा मासूमियत में पानी के अंदर हाथ डालता है और अचानक उसे कुछ अजीब सा महसूस होता है. उसे लगता है कि शायद कोई मछली होगी या लकड़ी का टुकड़ा, लेकिन जैसे ही वह उसे बाहर निकालता है, वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक जाती हैं.

नदी में आराम फरमा रहे बच्चे के हाथ लगा मगरमच्छ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा पानी में बैठा नजर आता है. वीडियो में दिखता है कि बच्चा बेहद शांत और बेफिक्र होकर पानी के अंदर खेल रहा है. आसपास का माहौल बिल्कुल सामान्य लगता है और किसी को भी खतरे का अंदाजा नहीं होता. इसी दौरान बच्चा पानी के अंदर हाथ डालता है और अचानक उसके हाथ में कुछ अटक जाता है. वह मासूमियत में उसे पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करता है. जैसे ही वह चीज पानी से बाहर आती है, वहां मौजूद लोग डर से चिल्ला उठते हैं. बच्चे के हाथ में एक छोटा मगरमच्छ नजर आता है, जो पूरी तरह जिंदा होता है दिखाई दे रहा है.

देखते ही हलक में आया कलेजा, फिर यूं बचाई जान

वीडियो के अगले हिस्से में देखा जा सकता है कि बच्चा डर के मारे घबरा जाता है और पानी में फिसलते हुए गिर जाता है. आसपास पानी में हलचल मच जाती है और लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं. हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं है कि मगरमच्छ कितना बड़ा था, लेकिन इतना जरूर है कि वह बच्चे के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

यूजर्स को मगरमच्छ पर हुआ शक, बोले असली होता तो मार डालता

वीडियो को darkwebvideotapes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैमरामैन हर जगह पहुंच जाता है. एक और यूजर ने लिखा…लगता है कि स्क्रिप्टेड है, क्योंकि मगरमच्छ नकली लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अभी तक असली मगरमच्छ मामला ही खत्म कर देता.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.