रात का सन्नाटा, सुनसान गली और अचानक मौत की तरह दबे पांव पहुंचा एक खूंखार शिकारी. कुछ ही सेकंड में जो हुआ, उसने लोगों की रूह कंपा दी. सीसीटीवी कैमरे में कैद यह खौफनाक मंजर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लैपर्ड घर के बाहर घूमते एक भारीभरकम कुत्ते को अपने जबड़ों में दबोचता है और फिर 12 फीट ऊंची दीवार को ऐसे लांघ जाता है जैसे वह कोई मामूली बाधा हो. यह दृश्य न सिर्फ डरावना है बल्कि जंगली शिकारी की ताकत और फुर्ती का जीता-जागता सबूत भी है.
घर में कुत्ते पर किया लैपर्ड ने अटैक
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात एक घर के बाहर कुत्ता मौजूद है. आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है. तभी अंधेरे से एक लैपर्ड तेजी से आता है. उसे भनक तक नहीं लगने देता और पल भर में हमला कर देता है. कुत्ते को संभलने का मौका भी नहीं मिलता. लैपर्ड उसे अपने मजबूत जबड़ों में पकड़ लेता है. इसके बाद जो होता है, वह सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है.
https://t.co/kTMImeiqwp
देखिए कैसे एक लैपर्ड भारीभरकम कुत्ते को अपने जबड़ों में दबा ले गया— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) March 1, 2026
फिर जबड़ों में दबाकर फांदी 12 फीट ऊंची दीवार
सामने 12 फीट ऊंची दीवार खड़ी है, जिसे देखकर आम इंसान तो चढ़ने की सोच भी नहीं सकता. लेकिन लैपर्ड बिना किसी हिचकिचाहट के दीवार की ओर दौड़ता है और एक ही छलांग में उसे पार कर जाता है. उसकी ताकत और संतुलन देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगल का यह शिकारी कितना सक्षम और खतरनाक है.
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल
यूजर्स की फटी रह गईं आंखें
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बड़ी बिल्लियां बेहद खतरनाक होती है भाई. एक और यूजर ने लिखा…लैपर्ड और शेर काफी खतरनाक होते हैं, इनका कोई मुकाबला नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वो तो शिकार लेकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं, दीवार तो बहुत छोटी चीज है.
यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

