Video: सड़क पर ‘काल’ बनी तेज रफ्तार Cab, तिराहे पर बिछा दी मौत की चादर, खुद देख लो वीडियो

सतीश कुमार
2 Min Read

Viral Video: सोशल मीडिया पर सड़क हादसों से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों की लापरवाही को उजागर करते हैं तो कुछ दिल दहला देने वाले होते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर कई कारों को टक्कर मार देती है. इसके बाद एक कार शख्स को कुचल देती है.

जानकारी के मुताबिक, कैब चालक ने बिना ध्यान दिए तेज गति से कार चलाते हुए कई दूसरी कारों को टक्कर मार दी. इसके बाद एक कार स्कूटर को जोरदार टक्कर मार देती है. यह घटना एक चौराहे के पास हुई, जहां आमतौर पर सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की चेतावनी दी जाती है.

इस भीषण हादसे में 50 साल के स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिल रहा है.

यूजर्स ने हादसे पर जताई चिंता

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस हादसे पर अपनी नाराजगी और दुःख व्यक्त किया है. कई लोगों ने लिखा कि रब न करें, ये जिंदगी कभी किसी को दगा दे. एक यूजर ने चालक की लापरवाही को निंदनीय बताया और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया. जबकि वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि जीवन कितना नाजुक है और एक क्षणिक लापरवाही पूरी जिंदगी बदल सकती है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.