Video: सरकारी नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा शख्स, बोला इससे संतुष्ट हूं, पैसा और खुशी दोनों है, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. जी हां, हाल ही में वायरल एक वीडियो ने यूजर्स के दिमाग को हिला कर रख दिया जब वीडियो में एक शख्स ने ये कहा कि मैंने सरकारी नौकरी को छोड़ दिया है और तब से मैं ऑटो रिक्शा चला रहा हूं. जी हां, वीडियो में किए गए ऑटो ड्राइवर के इस दावे को लेकर अब इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

सरकारी नौकरी छोड़ ऑटो चला रहा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ऑटो रिक्शा चलाते हुए अपने पीछे बैठी महिला ड्राइवर से बातें कर रहा है. इस दौरान वो बताता है कि उसने ऑटो चलाने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी. जब से मैंने नौकरी छोड़ी है मैं ऑटो रिक्शा चला रहा हूं. इसके बाद महिला ने पूछा कि पैसा नहीं था या खुश नहीं थे? तो ऑटो वाला बोलता है कि पैसा भी होना चाहिए और खुशी भी मिलनी चाहिए. ऑटो चलाते हुए मैं खुद को आजाद महसूस करता हूं, मर्जी होती है तो 10 घंटे काम करता हूं और कभी 15 घंटे भी काम कर लेता हूं.

बोला ऑटो चलाकर खरीदा 13 लाख का ट्रैक्टर

इसके बाद ऑटो वाला कहता है कि नौकरी में 1500 रुपये मिलते थे, यहां 1500 रुपये पांच दिन में कमा लेता हूं. इसके बाद ऑटो वाला दावा करता है कि उसने 13 लाख रुपये का ट्रैक्टर भी लिया है जिसका पैसा उसने ऑटो चलाकर ही जमा किया है. ऑटो ड्राइवर कहता है कि वो इस काम से बेहद खुश है और खुद ही अपना बॉस है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

यूजर्स बोले, अंकल संतुष्ट हैं फिर और क्या चाहिए

वीडियो को mohtarma.records नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अंकल किस नौकरी में 1500 रुपये तनख्वाह है? एक और यूजर ने लिखा…लगता है अंकल 15 हजार बोलना चाह रहे थे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अंकल आप आजाद हो और संतुष्ट हो यही काफी है.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.