सड़को पर आवारा कुत्तों के आंतक से जुड़े वीडियो हर रोज़ इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स का दिल कांप उठा है.
यह वीडियो एक मासूम बच्ची से जुड़ा है, जो रोज़मर्रा की जरूरत का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी. बच्ची को इस बात का क्या ही अंदाजा कि कुछ पलों में उसके साथ एक ऐसा भयावह घटना होने वाला है, जो उसकी जिंदगी में डर की गहरी छाप छोड़ देगा.
वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि सड़क पूरी तरह सुनसान है. आसपास भी कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं है. तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड बच्ची को घेर लेता है. बिना किसी उकसावे के कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं और बच्ची पर झपटने लगते हैं. बच्ची डर के मारे इधर-उधर भागने लगती है और कुत्तों को भगाने की कोशिश करती है.
बच्ची की हिम्मत और कुत्तों की बदले की भावना
खरीदने निकली थी, तभी बिना किसी उकसावे के आक्रामक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया।
बच्ची ने उन्हें भगाने की कोशिश की, जिससे वे थोड़ी देर के लिए दूर चले गए, लेकिन फिर बदले की भावना से लौट आए। बड़ों के हस्तक्षेप के बावजूद भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। pic.twitter.com/oX5DZoU7S4
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 9, 2026
बच्ची की कोशिश से कुत्ते कुछ पल के लिए पीछे हटते जरूर हैं, लेकिन मामला यहीं पर खत्म नहीं होता है. वीडियो में दिखाई पड़ता है कि कुत्ते थोड़ी देर बाद फिर वापस लौट आते हैं, मानो बदले की भावना से हमला करने आए हों.
बच्ची पूरी तरह से डर जाती है और जोर-जोर से रोने लगती है. तभी पास के एक घर से महिला बच्ची की रोने की आवाज सुनकर दरवाजा खोलकर बाहर आती है, और वह तुरंत बच्ची को अपने साथ घर के अंदर ले जाती है.
वीडियो देख लोगों में गुस्सा और चिंता- यूजर्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है. एक यूजर ने लिखा कि यह दिल दहला देने वाला वीडियो है; बच्ची को देखकर आंखें भर आईं.
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि नगर निगम आखिर कर क्या रहा है? आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज़ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है.

