सोशल मीडिया पर हाल ही में तमिलनाडु से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बाइक लेकर सड़क पार कर रहे थे.
बुजुर्ग व्यक्ति सावधानीपूर्वक आगे और पीछे की तरफ देखकर सड़क पार कर रहे थे, लेकिन अचानक सामने से एक बिजली सी रफ्तार बाइक आई और बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसे देखकर किसी की भी सांस रुक सकती है. यह हादसा इतने भयानक तरीके से हुआ कि बुजुर्ग व्यक्ति हवा में उछल गए और बाइक के पुर्ज़े इधर-उधर बिखर गए.
CCTV में कैद हुआ भयावह पल
மின்னல் வேகத்தில் வந்த பைக்! தூக்கி வீசப்பட்ட முதியவர்! வெளியான CCTV காட்சி#mayiladuthurai #cctv #accident #tamilnadu #tamil #Viral #ABPNADU pic.twitter.com/KBL929COkm
— ABP Nadu (@abpnadu) February 6, 2026
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए पूरी सावधानी बरत रहे थे. इसके बावजूद तेज रफ्तार बाइक उन्हें टक्कर मारती है, और उनका निधन हो जाता है. इस भयानक पल को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वीडियो में बाइक के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए दिखाई पड़ते हैं.
हादसे में मारे गए बुजुर्ग व्यक्ति का नाम वीरासामी था. उनके इस अचानक और दुखद निधन से परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट होने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
सड़क सुरक्षा पर जोर संदेश – यूजर्स
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देखकर शॉक्ड हैं और इसे साझा कर रहे हैं. कई लोग सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जरूरत पर जोर दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं. यह वीडियो एक चेतावनी के रूप में उभरकर सामने आया है कि सड़क पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए और वाहन चालकों को भी नियमों का सही ढंग से पालन करना चाहिए.

