Video: “होली का पहला रुझान” दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल

aditisingh
4 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है. कभी यहां टैलेंट का सैलाब आता है, तो कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर सिर चकरा जाए. होली का त्योहार नजदीक आते ही मस्ती और हुड़दंग का पारा चढ़ने लगता है, लेकिन क्या मस्ती की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए? हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है जिसने मनोरंजन और सुरक्षा के बीच की बारीक लकीर को पूरी तरह मिटा दिया है. जरा सोचिए, जिस मशीन का इस्तेमाल कंक्रीट और भारी पत्थर मिलाने के लिए होता है, अगर उसमें किसी जिंदा इंसान को डाल दिया जाए तो क्या होगा?

कंक्रीट मिक्सर बना ‘होली टब’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सनसनीखेज वीडियो ने सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक होली के जश्न में इस कदर डूबे हुए हैं कि उन्होंने अपनी सुध-बुध खो दी है. उन्होंने एक निर्माणाधीन स्थल पर खड़ी कंक्रीट मिक्सर मशीन (जिसे आम भाषा में RCC मसाला बनाने वाली मशीन कहा जाता है) को ही अपना ‘स्विमिंग पूल’ बना लिया. दोस्तों ने मिलकर एक लड़के को उस घूमती हुई मशीन के अंदर डाल दिया. इतना ही नहीं, उस मशीन में पानी और गाढ़ा लाल रंग भर दिया गया ताकि वह लड़का पूरी तरह से रंग जाए.

रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि मिक्सर मशीन चालू है और उसका ड्रम तेजी से गोल-गोल घूम रहा है. मशीन के अंदर बैठा युवक पूरी तरह लाल रंग में सराबोर है और ड्रम के घूमने के साथ-साथ वह भी अंदर कलाबाजियां खा रहा है. बाहर खड़े उसके दोस्त इस नजारे को देखकर ठहाके लगा रहे हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. मशीन की रफ्तार इतनी है कि अगर लड़के का संतुलन बिगड़ता या उसका कोई अंग मशीन के अंदरूनी ब्लेड्स में फंस जाता, तो यह ‘मस्ती’ पल भर में मातम में बदल सकती थी.

यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

यूजर्स ने बोले, सिविल इंजीनियर्स की होली है

वीडियो को  muh_case नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो सिविल इंजीनियर्स की होली लग रही है. एक और यूजर ने लिखा…शराब के नशे में पता नहीं होता कि क्या चल रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मत कर लाला मत कर.

यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.