Viral Video: हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई पड़ता है कि सड़क पर बाइक चलाने वाले लोग फिसलकर जमीन पर गिर रहे हैं. वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि सड़क बहुत फिसलन भरी है और हल्की सी बारिश हो रही हैं.
वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ”अमरोहा में स्पेस टेक्नोलॉजी वाली रोड देखिए.” यानी वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में कई बाइकवाले एक के बाद एक सड़क पर फिसलन होने की वजह से बैलेंस खो देते हैं और फिसल जाते हैं. देखें वीडियो.
अमरोहा में स्पेस टेक्नॉलॉजी वाली रोड देखिए pic.twitter.com/zGnHxOOZQf
— Luffy (@luffyspeaking) January 23, 2026
वीडियो के मुताबिक यह सड़क धनौरा क्षेत्र की है और पास में एक चीनी मिल है. चीनी मिल होने की वजह से सड़क पर गन्ने की बड़ी मात्रा गिर जाती है, जिससे चालक को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. गन्ने पर गाड़ी चलने से उसका रस सड़क के चारों तरफ फैल जाता है, जो बारिश के समय और भी ज्यादा फिसलन भरा हो जाता है, जिसकी वजह से बाइक और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का सामना करते हैं. खासतौर पर हल्की बारिश में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.
यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं
दरअसल सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही सड़क सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है. साथ ही यूजर्स का गुस्सा वीडियो बनाने वालों पर भी फूटा है. एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि यह बेहद अजीब और गैरजिम्मेदाराना हरकत है; कोई मदद करने के बजाय सिर्फ लोगों के गिरने का इंतजार कर रहा है और वीडियो बना रहा है.
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वीडियो बनाने की जगह लोगों को हाथ उठाकर रोकना चाहिए था, चिल्लाकर चेतावनी देनी चाहिए थी, और वहां स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग करनी चाहिए थी, न कि रील बनाना.

