VinFast Green SM India Launch: Ola-Uber को टक्कर देगी नई EV Taxi Service, किराया सिर्फ ₹8/Km


Last Updated:

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में बड़ा बदलाव आने वाला है. वियतनाम की VinFast अपनी Green SM टैक्सी सर्विस के जरिए Ola और Uber को सीधी चुनौती देने की तैयारी कर रही है. दिल्ली-NCR में 1000 इलेक्ट्रिक कैब्स से शुरुआत, सिर्फ ₹8 प्रति किलोमीटर किराया और 10,000 EV फ्लीट की योजना इस सर्विस को खास बना रही है. कंपनी का मॉडल BluSmart से अलग और ज्यादा कंट्रोल्ड होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

₹8/KM में Electric Cab! भारत में Ola-Uber को चुनौती देने आ रही VinFastZoom

VinFast Green SM इंडिया आ रही है.

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast अपनी मोबिलिटी आर्म ग्रीन एंड स्मार्ट मोबिलिटी (Green SM/GSM) के तहत भारत में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है. ये कदम भारत के ऑटोमोटिव और शहरी परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है.

कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में ड्राइवर पार्टनर्स की भर्ती शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन एसएम लगभग 10,000 विनफास्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा तैनात करने की योजना बना रही है, जिसमें मुख्य रूप से Limo Green 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी शामिल होंगी. शुरुआती फेज़ में दिल्ली-एनसीआर में 1,000 वाहनों से शुरूआत हो सकती है, जिसके बाद बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में विस्तार होगा.

ओला, ऊबर से कम किराया

सर्विस की खासियत कम किराया है. कुछ सोर्सेस के अनुसार, यात्रा का शुल्क लगभग 8 रुपये प्रति किलोमीटर रखा जाएगा. कंपनी पारंपरिक एग्रीगेटर मॉडल से अलग हटकर कंपनी-ऑन्ड व्हीकल और ट्रेंड ड्राइवरों का मॉडल अपनाएगी, जिससे वाहन की स्थिति, मेंटेनेंस, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस क्वालिटी पर बेहतर नियंत्रण रहेगा. इसमें सर्ज प्राइसिंग जैसी व्यवस्था नहीं होगी, जो यात्रियों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है.

नौकरी का सुनहरा मौका

ड्राइवरों को प्रतिमाह 35,000 से 40,000 रुपये की सैलरी ऑफर की जा सकती है, साथ में बीमा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. भर्ती अभियान मुख्य रूप से एनसीआर पर केंद्रित है. विनफास्ट अपनी तमिलनाडु प्लांट से वाहनों की सप्लाई सुनिश्चित करेगी, जो लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा.

BluSmart हो चुकी है विफल

ये लॉन्च ऐसे समय में हो रहा है जब देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब प्लेयर BluSmart ने कुछ समय पहले ऑपरेशंस सस्पेंड कर दिए थे. इससे प्रीमियम और विश्वसनीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मांग बढ़ी है. Ola, Uber और Rapido जैसे प्लेयर्स के साथ सीधी टक्कर में ग्रीन एसएम 100% इलेक्ट्रिक फ्लीट, बेहतर कंट्रोल और सस्टेनेबल मोबिलिटी के जरिए अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगी.

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंपनी चार्जिंग नेटवर्क, व्हीकल अपटाइम और कस्टमर एक्सपीरियंस को मजबूत रखती है, तो ये भारत के EV इकोसिस्टम को नई गति दे सकती है. विनफास्ट पहले ही भारत में पैसेंजर वाहनों की मार्केट एंट्री की योजना बना चुकी है. ग्रीन एसएम का ये कदम कंपनी की भारत में गहरी साझेदारी का संकेत है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link