Auto News

VinFast VF MPV 7 India Launch: कीमत, रेंज, फीचर्स और फुल रिव्यू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Vinfast VF MPV 7 इंडियन मार्केट में जल्द एंट्री मारेगी. इसे इंडियन फैमिली को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है. कंपनी 15 अप्रैल 2026 को भारत में इसकी लॉन्च और कीमत की घोषणा करने वाली है. बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है. ग्राहक ₹21,000 का टोकन अमाउंट देकर इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार को बुक कर सकते हैं.

ये मॉडल Kia Carens Clavis EV, Mahindra XEV 9S और BYD eMAX 7 जैसे कंपीटर्स के सामने अपनी प्रजेंस बनाएगा. अनुमानित कीमत ₹19.9 लाख से ₹23.9 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. अगर आप आने वाले दिनों में VF MPV 7 को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या अच्छा है और इंडियन मार्केट के हिसाब से क्या कमियां रह गई हैं.

डायमेंशन और स्पेसिपिकेशन

विनफास्ट VF MPV 7 के डायमेंशन की बात करें, तो ये 4740mm लंबी, 1872mm चौड़ी और 1734mm ऊंची है, जबकि व्हीलबेस 2840mm है. इसमें 60.13 kWh बैटरी पैक लगी है, जो फ्रंट-व्हील ड्राइव सिंगल मोटर (201 bhp / 280 Nm) को पावर देती है. 0-100 km/h स्पीड सिर्फ 10 सेकंड में पूरी हो जाती है. कंपनी 450-500+ km की रेंज का दावा कर रही है (रियल-वर्ल्ड में 400 km तक संभव). फास्ट चार्जिंग से 10% से 70% बैटरी मात्र 30 मिनट में चार्ज हो जाती है. इसमें तीन ड्राइव मोड (Eco, Normal, Sport) और रिजनरेटिव ब्रेकिंग के कई लेवल हैं.

हिट्स (क्या अच्छा है)

सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसका शानदार केबिन स्पेस. तीनों रो में आरामदायक जगह मिलती है, थर्ड रो भी एडल्ट के लिए काफी यूज़ेबल है. सीट्स सॉफ्ट और लंबी ड्राइव के लिए आरामदायक हैं. राइड क्वालिटी सॉफ्ट है, हाई-स्पीड पर स्टेबिलिटी अच्छी है और NVH लेवल कम है. EV होने के कारण परफॉर्मेंस स्मूथ और प्रेडिक्टेबल है.

प्रैक्टिकलिटी अच्छी है. फैमिली यूज, लंबी यात्राओं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परफेक्ट है. डिजाइन मॉडर्न और क्लीन है, कनेक्टेड LED लाइट्स आकर्षक लगती हैं. अगर कीमत आक्रामक रही, तो ये पेट्रोल MPVs (जैसे Ertiga) और प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPVs के बीच अच्छा वैल्यू प्रोपोजिशन दे सकती है.

मिसेस (कहां कमी रह गई)

फीचर्स में काफी कमी है. वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) इसमें नहीं मिलेंगे. इंटीरियर में कुछ हार्ड प्लास्टिक प्रीमियम फील कम करते हैं. सिर्फ 10.1 इंच टचस्क्रीन पर ही स्पीड, क्लाइमेट कंट्रोल और कई फंक्शन्स निर्भर हैं. रियर सीट कुशनिंग कुछ ज्यादा सॉफ्ट लग सकती है. बॉडी रोल भी ज्यादा लग सकता है. सस्पेंशन और ग्राउंड क्लियरेंस का फाइनल इंडिया-स्पेक अभी अनिश्चित है. फोर स्पीकर्स और कुछ बेसिक फीचर्स की कमी भी देखने को मिल सकती है.

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप स्पेस, प्रैक्टिकलिटी, अच्छी रेंज और स्मूथ EV ड्राइविंग को प्राथमिकता देते हैं और फीचर्स से ज्यादा वैल्यू चाहते हैं, तो VF MPV 7 अच्छा ऑप्शन हो सकती है. खासकर फैमिली जो लंबी यात्राएं करते हैं, उनके लिए थर्ड रो और केबिन स्पेस गेम-चेंजर साबित होगा. लेकिन अगर आपको ADAS, प्रीमियम इंटीरियर, वेंटिलेटेड सीट्स जैसी लग्जरी फीचर्स चाहिए, तो महंगे विकल्प बेहतर रहेंगे.

सफलता कीमत पर निर्भर करेगी. अगर विनफास्ट आक्रामक प्राइसिंग और अच्छा सर्विस नेटवर्क दे, तो ये MPV सेगमेंट में डिसरप्टर बन सकता है. लॉन्च के बाद टेस्ट ड्राइव लेकर फैसला करें. कुल मिलाकर, बेसिक्स सही हैं, लेकिन फीचर गैप भरने की जरूरत है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।