Automobile

VinFast VF MPV 7 vs Toyota Innova Hycross: किस 7-सीटर कार को खरीदना फायदे का सौदा? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

VinFast VF MPV 7 vs Toyota Innova Hycross: बड़ी फैमिली हमेशा 7-सीटर कार खरीदना पसंद करती है. इस सेगमेंट के अंदर एक नई कार ने हाल ही में एंट्री मारी है. इसका सीधा मुकाबला इनोवा हाईक्रॉस से है. हालांकि, एक इलेक्ट्रिक कार है और दूसरी हाइब्रिड. अगर आप इन दोनों में किसी एक को चुनने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम आने वाला है.

VinFast VF MPV 7 की एक्स-शोरूम कीमत ₹24.49 लाख (सिंगल वेरिएंट) है. Toyota Innova Hycross की रेंज ₹18.7 लाख से ₹31.84 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जिसमें पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों विकल्प शामिल हैं. VF MPV 7 की EV होने के वजह से रनिंग कॉस्ट कम है, जबकि Hycross का हाइब्रिड वेरिएंट्स महंगा है. आइए जानते हैं कि दोनों में किसे चुनना ज्यादा सही रहेगा.

डिजाइन डिटेल

VinFast VF MPV 7 का डिज़ाइन मॉडर्न और मिनिमलिस्ट है. इसकी लंबाई 4740 mm, चौड़ाई 1872 mm, ऊंचाई 1734 mm और व्हीलबेस 2840 mm है. LED हेडलाइट्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और ब्लैक क्लैडिंग के साथ ये फैमिली MPV का नया लुक देती है. Toyota Innova Hycross थोड़ी लंबी (4755 mm) और ऊंची (1795 mm) है. इसका व्हीलबेस लगभग बराबर यानी 2850 mm है. क्रोम एक्सेंट्स और बोल्ड स्टाइलिंग के साथ इसका डिजाइन प्रीमियम और परिचित है, जो इंडियन फैमिली को पसंद आता है.

इंटीरियर और फीचर्स

दोनों 7-सीटर हैं (Hycross में 8-सीटर ऑप्शन भी). VF MPV 7 में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 10.1-इंच टचस्क्रीन, थिएटर-स्टाइल सीटिंग और 1240 लीटर तक बूट स्पेस है. ऑटो AC सभी रो में वेंट्स के साथ आरामदायक है. Innova Hycross का केबिन ज्यादा प्रीमियम लगता है. पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट), वेंटिलेटेड सीट्स, JBL साउंड और स्पेशियस फील है. Hycross की थर्ड रो ज्यादा प्रैक्टिकल है लंबी ड्राइव के लिए है.

VF MPV 7 में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट, वायर्ड एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक, PM2.5 फिल्टर और मल्टी ड्राइव मोड्स हैं. Innova Hycross टॉप वेरिएंट्स में वायरलेस कनेक्टिविटी, 360° कैमरा, पावर्ड टेलगेट और ज्यादा लग्जरी टच देते हैं. VinFast इलेक्ट्रिक होने से साइलेंट और स्मूथ ड्राइव ऑफर करता है.

सेफ्टी डिटेल

VF MPV 7 में 4 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, TPMS, ISOFIX और सभी डिस्क ब्रेक हैं. Innova Hycross में 6 एयरबैग्स, Toyota Safety Sense (कुछ वेरिएंट्स में ADAS), 360° कैमरा और मजबूत स्ट्रक्चर हैं. Toyota की सेफ्टी रेटिंग और विश्वसनीयता बेहतर मानी जाती है.

पावरट्रेन डिटेल

VF MPV 7 इलेक्ट्रिक है. इसमें 60.13 kWh बैटरी है जो 204 PS पावर और 280 Nm टॉर्क के साथ 517 KM (ARAI) रेंज देने में सक्षम है. इसे 80 kW DC फास्ट चार्जिंग से 10-70% में मात्र 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. 0-100 kmph की स्पीड करीब 10 सेकंड में पकड़ लेती है. Innova Hycross में 2.0L पेट्रोल (173 PS) या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (183 PS कॉम्बाइंड) है, जिसे e-CVT ट्रांसमिशन और 23.24 kmpl क्लेम्ड माइलेज के साथ खरीदा जा सकता है.

हमारी सलाह: VinFast VF MPV 7 फ्यूचरिस्टिक EV विकल्प है. कम रनिंग कॉस्ट और स्पेस के साथ आने वाली ये कार फीचर के मामले में थोड़ी कमजोर है. Toyota Innova Hycross प्रूव्ड रिलायबिलिटी, आसान रिफ्यूलिंग और प्रीमियम फील देती है. अगर EV इंफ्रा उपलब्ध है, तो VinFast चुनें, वरना Hycross सुरक्षित और प्रैक्टिकल है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।