Technology

कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

VIP Mobile Number: किसी को कॉल करने के लिए उस इंसान का मोबाइल नंबर डॉयल करना होता है. बता दें कि कई ऐसा नंबर रखते हैं जो आसानी से याद हो सके या फिर काफी यूनिक हो. ऐसे मोबाइल नंबरों को VIP नंबर कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वीआईपी नंबर कैसे खरीदा जाता है और इसका क्या प्रोसेस होता है और इसके लिए कितना पैसा लगता है.

क्या होता है VIP या Fancy मोबाइल नंबर

जानकारी के अनुसार, VIP मोबाइल नंबर ऐसा नंबर होता है जिसमें नंबरों का कोई खास पैटर्न होता है. जैसे 9999, 0000, 1234, 786, 1111 या कोई ऐसा कॉम्बिनेशन जिसे याद रखना आसान हो.

ऐसे नंबरों को आम मोबाइल नंबरों के मुकाबले ज्यादा यूनिक माना जाता है. कई लोग जन्मतिथि, गाड़ी नंबर या किसी खास तारीख से जुड़े अंकों को भी मोबाइल नंबर में शामिल करवाना पसंद करते हैं.

कितनी होती है VIP नंबर की कीमत

इसका कोई एक फिक्स रेट नहीं है. VIP नंबर की कीमत उसके पैटर्न, एवेलबिलिटी और ऑपरेटर की पॉलिसी पर निर्भर करती है. नॉर्मल पसंदीदा नंबर कई बार नॉर्मल SIM या प्लान की कीमत में मिल सकता है जबकि बेहद यूनिक नंबर के लिए एक्सट्रा पेमेंट लिया जाता है. बता दें कि कुछ स्पेशल नंबरों की कीमत काफी ज्यादा भी होती है.

इसलिए अगर आपको 9999, 0000 या लगातार दोहराए जाने वाले अंकों वाला नंबर चाहिए तो उसकी कीमत नॉर्मल नंबर के मुकाबले काफी ज्यादा होती है. इसीलिए नंबर चुनने से पहले कंपनी ने जो उसकी फीस तय की है उसे जरूर चेक कर लेना चाहिए. कंपनी द्वारा दिखाया गया अंतिम शुल्क जरूर जांचें.

कैसे मिलेगा अपनी पसंद का नंबर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि VIP नंबर लेने काफी आसान होता है. इसके लिए अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की मौजूद सर्विसेज को चेक करना है. कई ऑपरेटर नए कनेक्शन या SIM लेते समय कई सारे नंबरों में से पसंद का नंबर चुनने का ऑप्शन देते हैं. इसके लिए आम तौर पर आपको संबंधित टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा.

इसके बाद नया मोबाइल कनेक्शन लेने का ऑप्शन चुनना होगा. अगर मौजूद हो तो Choice Number/Fancy Number वाले ऑप्शन को चुनें. अपनी पसंद के नंबर पैटर्न को सर्च करें. मौजूद नंबरों की लिस्ट में से अपना पसंदीदा नंबर चुनें. इसके बाद SIM और KYC का प्रोसेस पूरा करें. अब अपने पसंदीदा नंबर के लिए पेमेंट करें.

इसके कुछ समय बाद आपका नंबर एक्टिवेट हो जाएगा. ध्यान रखें कि हर नंबर हर समय मौजूद नहीं होता है. किसी दूसरे यूजर के पास पहले से मौजूद नंबर को नॉर्मल प्रोसेस से अपनी पसंद के मुताबिक हासिल नहीं किया जा सकता है.

क्या लकी नंबर के लिए ज्यादा पैसे देना जरूरी है

ऐसा नहीं है कि आपको लकी नंबर के लिए हमेशा एक्सट्रा पैसे देने की जरूरत है. अगर आप सिर्फ अपने पसंदीदा अंकों वाला नंबर चाहते हैं तो पहले नॉर्मल Choice Number वाले ऑप्शन को देखना सही रहता है. कई बार जो नंबर मौजूद होते हैं उसी में आपको अपनी पसंद का नंबर मिल सकता है. वहीं, अगर आपको कोई बेहद खास और बिलकुल यूनिक नंबर चाहिए तो उसके लिए आपको एक्सट्रा पेमेंट देना पड़ेगा.

नंबर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आपको बता दें कि VIP नंबर खरीदते समय सिर्फ नंबर यूनिक है इसी को देखना जरूरी नहीं होता है. सबसे पहले ये चेक करें कि नंबर किस कंपनी के नेटवर्क पर मिल रहा है और इसके साथ कौन-सा प्लान लागू है.

इसके अलावा किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति को सिर्फ VIP नंबर दिलाने के नाम पर पैसे न भेजें. SIM हमेशा ऑफिशियल टेलीकॉम चैनल और KYC प्रोसेस के जरिए ही लेना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति आपको बेहद कम कीमत में बहुत खास नंबर देने का दावा करता है तो पहले उसकी अच्छे से जांच करना चाहिए.

क्या पुराने नंबर को VIP नंबर में बदला जा सकता है

जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर मौजूदा मोबाइल नंबर के अंकों को अपनी इच्छा के मुताबिक मुश्किल होता है. अगर आपको कोई खास नंबर चाहिए तो आपको नया सिम खरीदना ही पड़ेगा. हालांकि, ऑपरेटर की मौजूदा सर्विसेज के आधार पर नियम अलग हो सकते हैं. इसलिए नंबर खरीदने से पहले कंपनी की ऑफिशियल जानकारी को जरूर देखें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।