वीवो ने आज अपनी होम मार्केट में नई ‘एस50’ सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo S50 और Vivo S50 Pro mini लाए गए हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि जो मोबाइल चीन में वीवो एस50 नाम के साथ लॉन्च हुआ है, वहीं स्मार्टफोन इंडिया में Vivo V70 बनकर आ सकता है। ऐसा पुख्ता तो नहीं है लेकिन आसार पूरे नज़र आ रहे हैं। ऐसे में वीवो एस50 5जी फोन में क्या क्या दिया गया है यह जानना इंडियन यूजर्स के लिए भी बेहद अहम है। Vivo S50 की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
शुरुआत फोन की परफॉर्मेंस पावर के साथ ही करें तो वीवो एस50 क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह 2007172 AnTuTu स्कोर अचीव करने की क्षमता रखता है।

Vivo S50 को LPDDR5X RAM पर पेश किया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी। वहीं फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 4.1 storage तकनीक दी गई है। इस मोबाइल का टॉप वेरिएट 16GB RAM पर लाया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 735 GPU लगाया गया है। चीन में वीवो एस50 एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।
वीवो एस50 5जी फोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। यह वीवो का फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आया है और इसकी थिकनेस 7.49mm है
Vivo S50 5G 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके साथ ओरा लाइट भी फिट की गई है। इस सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर दिया गया है।
इसके साथ ही वीवो एस50 के कैमरा मॉड्यूल में 3x periscope telephoto लेंस भी लगाया गया है। यह 50 मेगापिक्सल वाला IMX882 सेंसर है जो एफ/2.65 अपर्चर पर काम करता है। वीवो एस50 का थर्ड सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। यह 110° एफओवी और एफ/2.2 अपर्चर वाला ultra-wide एंगल लेंस है।

पावर बैकअप के लिए Vivo S50 स्मार्टफोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर चीनी बाजार में उतारा गया है। यह थर्ड जेनरेशन वाली सिलिकॉन एनोड तकनीक पर बनी है जो इसे हीट होने से रोकती है और लंबे समय तक बैटरी हेल्थ बनाए रखती है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 18.9 घंटे का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक या लगभग 9.2 घंटे का गेमिंग टाइम पाया जा सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो एस50 को 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
कीमत की बात करें तो वीवो एस50 5जी फोन चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका रेट 2999 yuan यानी 38,580 रुपये के करीब है। वहीं 12GB + 512GB को 3299 yuan (तकरीबन 42,440 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह 16GB RAM वाला वीवो फोन 256GB और 512GB स्टोरेज पर आया है जिनका रेट क्रमश: 3399 और 3599 yuan है। यह प्राइस 43,700 रुपये और 46,300 रुपये के करीब है।

