Auto News

Volkswagen की मेगा प्लानिंग! इंडियन मार्केट में ला रही ₹10 लाख से सस्ती SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Volkswagen इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्ती SUV लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की नई सब-4 मीटर Compact SUV को ग्लोबल अप्रूवल मिल चुका है और इसका प्रोजेक्ट करीब 25 मिलियन यूरो यानी लगभग ₹275 करोड़ का बताया गया है. ये SUV काइलैक पर आधारित होगी और Volkswagen लाइनअप में Taigun से नीचे जगह बनाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी संभावित कीमत करीब ₹8 लाख से ₹13 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

यानी इसका बेस मॉडल ₹8 लाख के आसपास आ सकता है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹13 लाख तक जाने की उम्मीद है. लोकल प्रोडक्शन के चलते कंपनी इसे कंपटीटिव प्राइस पर पेश कर सकती है. इसका मुकाबला Tata Punch, Maruti Fronx, Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी SUVs से होगा. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफ़ॉर्मेंस तक की संभावित डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

Volkswagen की नई Compact SUV को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो भारत में पहले से काफी लोकलाइज़्ड है. इसका डिज़ाइन ग्लोबल Volkswagen Tera से प्रेरित हो सकता है, लेकिन भारत के लिए इसमें कई बदलाव किए जाएंगे. इसमें Volkswagen की सिग्नेचर ग्रिल, LED हेडलैंप, स्पोर्टी बंपर, ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल्स और LED टेललैंप्स जैसे एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं. SUV की लंबाई 4 मीटर से कम रखी जाएगी.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन का लेआउट Skoda Kylaq से काफी हद तक मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन Volkswagen इसे अपने डिजाइन ट्रीटमेंट के साथ पेश करेगी. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है. टॉप वेरिएंट में सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.

सेफ्टी डिटेल्स

सेफ्टी के मामले में भी Volkswagen की नई SUV मजबूत पैकेज के साथ आ सकती है. Kylaq की तरह इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX और मल्टी-कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके MQB A0 IN प्लेटफॉर्म की मजबूती भी एक बड़ा प्लस पॉइंट होगी. हालांकि, इंडिया-स्पेक मॉडल के फाइनल सेफ्टी फीचर्स की पुष्टि लॉन्च के समय होगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

Volkswagen की नई Compact SUV में Kylaq वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. ये इंजन करीब 115 hp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. मौजूदा Kylaq में इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं. हालांकि, Volkswagen अपने मॉडल में शुरुआत से 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने की तैयारी कर रही है.

Kylaq यही इंजन इस्तेमाल करते हुए 0-100 km/h की रफ्तार करीब 10.5 सेकंड में पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 188 km/h है. Volkswagen की नई SUV का वजन और ट्यूनिंग अलग होने के कारण इसके प्रदर्शन के आंकड़े थोड़े अलग हो सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।