Automobile

Volkswagen-Skoda Sales FY26: Kylaq बनी नंबर-1, Virtus की डिमांड बढ़ी, Taigun-Kushaq गिरे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Volkswagen Group की दो बड़ी कंपनियों फोक्सवैगन और स्कोडा इंडियन मार्केट के अंदर साथ मिलकर काम करती हैं. इन्होंने FY 2025-26 में शानदार सेल की है. आंकड़ा पर नज़र डालें, तो FY26 में दोनों कंपनियों की 1,13,131 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY2025 में सेल की गईं कुल 87,092 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

साल भर के आंकड़ों पर नज़र डालते हैं, तो सेल के मामले में पहले नंबर पर Skoda Kylaq है. इसके अलावा, Skoda Slavia और Skoda Kushaq की मांग घटी है. वहीं, Skoda Kodiaq और VW Virtus की मांग भी सालाना स्तर पर मामूली रूप से बढ़ी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Skoda Kylaq

सेल के मामले में पहले नंबर पर काइलैक है. वित्त वर्ष 2026 में इसकी कुल 49,089 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं कुल 10,205 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 381 प्रतिशत की धमाकेदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र ₹7.59 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है.

स्कोडा काइलाक का डिज़ाइन मॉडर्न और सॉलिड है. इसे LED हेडलैंप्स, T-शेप्ड टेललाइट्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स और 189 MM ग्राउंड क्लियरेंस के साथ बेचा जा रहा है. केबिन में 10 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले और अच्छी बिल्ड क्वालिटी है. फीचर्स में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एंबियंट लाइटिंग और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ABS, ESC, TPMS, ISOFIX जैसे 25+ फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसका 1.0 लीटर 3-सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन 114 bhp पावर और 178 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जिसे 6-स्पीड MT/AT ऑप्शन से जोड़ा गया है. इसका क्लेम्ड माइलेज 19.68 kmpl तक जाता है.

VW Virtus

लिस्ट में दूसरे नंबर पर वर्टस है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस सेडान को कुल 22,959 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं इसकी कुल 21,432 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Skoda Slavia

स्लाविया की मांग मामूली रूप से घटी है. पिछले वित्त वर्ष में कुल 14,382 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 15,585 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

VW Taigun

लिस्ट में चौथे नंबर पर टाइगुन है. वित्त वर्ष 2026 में कुल 13,702 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 19,910 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Skoda Kushaq

सेल गिरने के बावजूद भी कुशाक ने कंपनी की टॉप-5 कारों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. FY26 में इसको 19,910 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 17,358 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 41 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई दोनों कंपनियों की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले वित्त वर्ष Kodiaq की 1,793 यूनिट, Tiguan की 434 यूनिट, Golf की 243 यूनिट, Tayron की 238 यूनिट, Octavia की 96 यूनिट और Superb की मात्र 4 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।