Volkswagen Taigun Facelift 2026: नई डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS के साथ जल्द होगी लॉन्च! जानें कीमत और फीचर्स


Volkswagen की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Taigun का फेसलिफ्ट मॉडल 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. हाल ही में ये कम कैमोफ्लाज के साथ भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए स्पॉट की गई है. Skoda Kushaq फेसलिफ्ट के बाद Taigun भी न्यू स्टाइल और ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी. इसे संभावित रूप में साल 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा.

अनुमानित कीमत की बात करें, तो इसे ₹12 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम) किया जा सकता है टॉप स्पेक वेरिएंट ₹21 लाख तक जाएगा. नए कलर्स भी आएंगे. मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Creta, Seltos, Grand Vitara जैसी SUVs से होने वाला है. आइए जानते हैं कि कंपनी ने इसमें क्या कुछ बदलाव करने का फैसला किया है?

एक्सटीरियर और इंटीरियर

एक्सटीरियर डिजाइन में प्रमुख बदलाव आएंगे. फ्रंट में स्लिमर, ज्यादा एग्रेसिव LED हेडलैंप्स, छोटी ग्रिल, नया बंपर और कनेक्टेड DRL के साथ लाइटेड VW लोगो मिलेगा. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, रिवाइज्ड बंपर और टेलगेट देखने को मिलेगा. साइड प्रोफाइल में नए 17-इंच अलॉय व्हील्स लगेंगे. शीट मेटल चेंजेस कम होंगे, लेकिन पूरा लुक VW के ग्लोबल SUV स्टाइल (ID सीरीज जैसा) से इंस्पायर्ड, ज्यादा शार्प, मॉडर्न और एग्रेसिव होगा.

केबिन अपडेटेड होगा. इसे 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Virtual Cockpit) मिलेगा. टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और बेहतर अपहोल्स्ट्री के साथ नए कलर/मैटेरियल्स दिए जाएंगे. डैशबोर्ड लेआउट लगभग वही रहेगा, लेकिन टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल्स और प्रीमियम फील बढ़ेगा.

फीचर्स और सेफ्टी

10.1-इंच अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्राइड के साथ पेश किया जाएगा. वायरलेस चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल को फीचर लिस्ट में शामिल किया जाएगा. टॉप ट्रिम में रियर सीट मसाज फंक्शन (सेगमेंट में खास) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ AI इंटीग्रेशन भी संभव है.

इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. इसे ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, हिल होल्ड, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक, पार्किंग सेंसर्स और रिवर्स कैमरा मिलेंगे. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के कारण 5-स्टार Global NCAP रेटिंग बरकरार रहने की उम्मीद है. साथ में लेवल-2 ADAS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलने का अनुमान है.

इंजन, परफॉर्मेंस और ट्रांसमिशन

इंजन ऑप्शन्स वही रहेंगे, लेकिन ट्रांसमिशन में बड़ा अपडेट हो सकता है. 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल (115 PS, 178 Nm) के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो (पुराने 6AT की जगह – स्मूद शिफ्ट्स, बेहतर माइलेज) और 6-स्पीड मैनुअल मिलने वाला है. 1.5-लीटर TSI (150 PS, 250 Nm) में 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DSG दिया जाएगाय शहर में 1.0L इकोनॉमिकल और हाईवे पर 1.5L पावरफुल रहेगा.



Source link