Volvo अपनी दो फ्लैगशिप Electric Cars को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है. कंपनी ने पुष्टि की है कि ES90 इलेक्ट्रिक सेडान और EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी 12 अक्टूबर को देश में डेब्यू करेंगी. ये दोनों मॉडल Volvo के ग्लोबल इलेक्ट्रिक लाइनअप के टॉप पर हैं और मौजूदा EX30 व EC40 से ऊपर पोजिशन किए जाएंगे. पहले कंपनी ने 2026 में दो नए 90-सीरीज इलेक्ट्रिक मॉडल लाने का संकेत दिया था, जिनकी पुष्टि अब इन नामों से हो गई है.
ES90 एक बड़ी फाइव-सीटर सेडान है, जबकि EX90 थ्री-रो एसयूवी है, जो XC90 का इलेक्ट्रिक वर्जन है. दोनों SPA2 प्लेटफॉर्म और 800V इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर आधारित हैं. इंडिया-स्पेसिफिक स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट और कीमतें अभी घोषित नहीं हुई हैं. ये डिटेल्स लॉन्च के करीब साझा किए जाने की उम्मीद है. इंडियन प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ये मॉडल मजबूत प्रेजेंस दर्ज करा सकते हैं. आइए दोनों के बारे में जानते हैं.
Volvo ES90 में क्या खास
ES90 एक फाइव-सीटर इलेक्ट्रिक सेडान है जिसमें फास्टबैक जैसी रूफ लाइन्स हैं. इंटरनेशनल मार्केट में ये सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव और ट्विन-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. एंट्री-लेवल सिंगल मोटर एक्सटेंडेड रेंज वर्जन में 92 kWh बैटरी है, जो 333 hp और 480 Nm टॉर्क देती है. कुछ बाजारों में इसकी WLTP रेंज 755 किमी तक बताई गई है. ट्विन-मोटर वर्जन 106 kWh बैटरी के साथ आते हैं, जिनमें रेगुलर मॉडल 449 hp और परफॉर्मेंस वेरिएंट 680 hp तक पावर पैदा करता है.
680 hp पावर वाला वर्जन 0-100 किमी/घंटा में सिर्फ 4.0 सेकंड में पहुंचता है. टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है. 800V सिस्टम के कारण कुछ वर्जन में 10 मिनट में करीब 300 किमी रेंज जोड़ने की क्षमता है. डीसी फास्ट चार्जिंग 350 kW तक सपोर्टेड है. केबिन में 14.5-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और गूगल-बेस्ड कनेक्टेड सर्विसेज मिलती हैं. हाई-एंड वेरिएंट में बावर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम भी उपलब्ध है.
Volvo EX90 की मुख्य बातें
EX90 ज्यादा प्रैक्टिकल थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे ग्लोबली सात सीटों तक कॉन्फिगर किया जा सकता है. ये भी SPA2 प्लेटफॉर्म और 800V आर्किटेक्चर शेयर करती है. बैटरी विकल्प 92 kWh और 111 kWh हैं. 92 kWh वाला सिंगल-मोटर वर्जन 333 hp और 480 Nm देता है. बड़े बैटरी वाले ट्विन-मोटर मॉडल में रेगुलर वर्जन 408 hp, जबकि परफॉर्मेंस वेरिएंट 517 hp तक पावर प्रोड्यूस करता है.
यूके स्पेसिफिकेशन में 111 kWh वाली EX90 की रेंज 585 किमी तक बताई गई है. ये एसयूवी 2,200 किग्रा तक टो करने में सक्षम है. केबिन में बड़े टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स के अलावा LiDAR सेंसर, कैमरे, रडार और अल्ट्रासोनिक सेंसर सहित एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं. भारत में इन दोनों मॉडल की कीमतें और लोकल वेरिएंट लॉन्च के समय साफ होंगे.