Vrishabh Weekly Horoscope 15 to 21 February 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 15 से 21 फरवरी 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां देखें
- वीक स्टार्टिंग थोड़ा अपस-डाउन लिए रहने वाला है। कोई ऐसा काम अपने हाथ में लेने से बचें जिसे आप बेहतर तरीके से कर पाने में खुद को असमर्थ पाते हों अन्यथा असफल होने पर आपको अपमान झेलना पड़ सकता है.
- साथ ही साथ अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको न सिर्फ परायों का बल्कि अपनों का भी विरोध झेलना पड़ सकता है.
- पैसों की तंगी बनी रह सकती है. उस पर भी घर के रेनोवेशन या किसी के इलाज की चुनौती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है हालांकि कठिनाई भरे इस समय में आपका बेस्ट फ्रेंड काफी मददगार साबित होगा.
- बिजनेसमैन को किसी भी प्लानिंग में धन निवेश करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी.
- पार्टनरशिप में बिज़नेस करने वालों को धन का लेन-देन सोच-समझकर करना होगा.
- लव लाइफ में थर्ड पर्सन की एंट्री आपके रिलेशन में दरार डालने का काम कर सकती है. ऐसे में किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं.
- मुश्किलों से भरे समय में लव लाइफ आपका संबल बनेगा.
- इस दौरान आप जहां मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, तो वहीं कुछेक घरेलू मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं
Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 3 राशियों के लिए बेहद लकी, होगी तगड़ी कमाई
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

