Vrishchik Weekly Horoscope 2 to 8 February 2026: वीक स्टार्टिंग मिलाजुला साबित होगा. बनते कामों में बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा. अपना काम किसी के भरोसे न छोड़ें और न ही अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले किसी को बताएं. वर्कप्लेस पर खूब सावधान रहें क्योंकि आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं.
- घर-परिवार से के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा. आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी.
- मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहें. मिड वीक सडनली से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है.
- इस दौरान आपको अपने करियर एंड बिज़नेस रिलेटेड कोई डिसिशन जल्दबाजी या भावना में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.
- बिजनेसमैन को बिज़नेस में कुछ प्रॉब्लम मुश्किलें आ सकती हैं. कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स को मनचाहे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी.
- मिड वीक भाई-बहन से लेकर किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है.
- वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखें. प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझने का प्रयास करें.
- कठिन समय में आपका लाइफ पार्टनर परछाईं की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा.

