What Not To Do Before Dentist Visit: Heavy Makeup से खाली पेट रहने तक, डेंटिस्ट के पास जाने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

सतीश कुमार
5 Min Read


Things To Avoid Before Dental Treatment: डेंटिस्ट के पास जाने से पहले खुशी से उछल पड़ना शायद ही किसी को पसंद हो. फिर भी दांतों और मुंह की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए हम समय निकालकर क्लिनिक तक पहुंचते ही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेंटिस्ट के पास जाने से पहले कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है? कई बार अनजाने में की गई गलतियां इलाज को मुश्किल बना सकती हैं. StarsInsider की रिपोर्ट के अनुसार डेंटिस्ट से मिलने से पहले आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

भारी मेकअप से बचना चाहिए

मसलन, अपॉइंटमेंट पर जाते समय भारी मेकअप करना ठीक नहीं माना जाता. हल्का काजल या मस्कारा ठीक है, लेकिन फाउंडेशन और खासकर लिपस्टिक से बचना बेहतर है. इलाज के दौरान मुंह लंबे समय तक खुला रहता है, उपकरणों का इस्तेमाल होता है और कई बार एनेस्थीसिया भी दिया जाता है. इससे चेहरा सुन्न या थोड़ा गंदा हो सकता है, इसलिए सादगी बेहतर विकल्प है.

मुस्कान पर भी ध्यान देना चाहिए

कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के लिए जाते समय किसी फिल्मी सितारे जैसी परफेक्ट मुस्कान की तस्वीर साथ ले जाना भी हमेशा काम नहीं आता. दांतों का आकार, रंग और बनावट हर व्यक्ति में अलग होती है. जैसे हर किसी पर एक जैसा हेयर कलर सूट नहीं करता, वैसे ही मुस्कान भी हर चेहरे के हिसाब से डिजाइन की जाती है. इसलिए अपने डेंटिस्ट की सलाह पर भरोसा करना ज्यादा समझदारी है.

मेडिकल हिस्ट्री बताना चाहिए

सबसे अहम बात है अपनी मेडिकल हिस्ट्री छिपाना नहीं. अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है, हाल ही में सर्जरी हुई है या आप नियमित दवाएं लेते हैं, तो यह जानकारी पहले ही दे दें. कुछ स्थितियों में डेंटल प्रक्रिया से पहले एंटीबायोटिक या खास सावधानियां जरूरी हो सकती हैं. सही जानकारी से ही सुरक्षित इलाज संभव है.

क्या खाना खाया यह मायने रखता है?

अपॉइंटमेंट से पहले क्या खाना है, यह भी मायने रखता है. ऐसा भोजन लें जो ब्लड शुगर अचानक कम न करे और आपको पूरे समय ऊर्जा देता रहे. प्रोटीन और हेल्दी फैट वाला हल्का भोजन बेहतर रहता है. अगर आप खाली पेट जाएंगे या सिर्फ कुछ पीकर चले जाएंगे, तो इलाज के दौरान बेचैनी, चिड़चिड़ापन या हल्का चक्कर आ सकता है.

इन चीजों का भी रखें ध्यान

एक और अहम बात शराब से दूरी रखें. कुछ लोग घबराहट कम करने के लिए पी लेते हैं, लेकिन यह डेंटल दवाइयों के साथ प्रतिक्रिया कर सकती है और इलाज को जटिल बना सकती है. बेहतर है कि साफ दिमाग और सही तैयारी के साथ डेंटिस्ट के पास जाएं, ताकि आपकी मुस्कान भी सुरक्षित रहे और इलाज भी आसान हो. इलाज से पहले दर्द की दवा लेना कई लोगों को समझदारी भरा कदम लगता है, खासकर जब उन्हें लगता है कि प्रक्रिया दर्दनाक हो सकती है. लेकिन इसकी जरूरत अक्सर नहीं पड़ती. डेंटिस्ट इलाज के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपको दर्द महसूस नहीं होता. साथ ही, प्रक्रिया के बाद जरूरत हो तो वही सही दवा भी लिखकर देते हैं. इसलिए पहले से खुद से पेनकिलर लेने की बजाय डॉक्टर की सलाह का इंतजार करना ज्यादा सुरक्षित और बेहतर विकल्प है.

इसे भी पढ़ें- Seema Haider: सीमा हैदर को 11 महीने में हुए 2 बच्चे, इतना कम गैप बच्चों के लिए कितना खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.