Տեխնիկական նորություններ

WhatsApp Username Feature: भारत में लॉन्च से पहले Meta को सरकार का नोटिस, जानें वजह

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए ‘Username’ फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारत सरकार ने इसके लॉन्च से पहले ही Meta को नोटिस भेज दिया है.सरकार का कहना है कि इस फीचर का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं. इसी वजह से सरकार ने Meta से जवाब मांगा है और कहा है कि जब तक सभी सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलते, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च न किया जाए.

सरकार ने क्यों उठाया कदम

व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा था जिसमें यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह यूज़रनेम के जरिए जुड़ सकें. माना जा रहा है कि इससे प्राइवेसी बेहतर हो सकती है, लेकिन सरकार ने इसके कुछ संभावित जोखिमों पर सवाल उठाए हैं.

Meta से मांगा गया जवाब

सूत्रों के अनुसार सरकार ने Meta को निर्देश दिया है कि वह तीन दिनों के अंदर इस फीचर से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराए. इसमें यह भी क्लियर करने को कहा गया है कि यूजरनेम सिस्टम कैसे काम करेगा और इससे सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.

सरकार ने जताई चिंता

इस मामले में सरकार का कहना है कि इस फीचर से ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग के मामले बढ़ सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर ठगी के मामलों में इजाफा हो सकता है.सरकार का  यह भी मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम या सरकारी विभाग, बैंक जैसी संस्था से मिलता-जुलता यूजरनेम बना लेता है, तो लोगों को धोखा देना आसान हो जाएगा.

व्हाट्सएप फीचर में क्या खास है

यूजरनेम फीचर का उद्देश्य यूजर्स को मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए बिना दूसरों से जुड़ने का विकल्प देना बताया जा रहा है. इससे कई लोग अपनी निजी जानकारी को सीमित रखने में सक्षम हो सकते हैं. हालांकि अभी सबकी नजर Meta के जवाब और सरकार की अगली समीक्षा पर रहेगी. अगर बातचीत और जांच के बाद फीचर सुरक्षित माना जाता है तो भविष्य में भारत में इसकी लॉन्चिंग पर फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल इस फीचर की शुरुआत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։