WhatsApp Web Down: WhatsApp Web को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म एक्सेस करने और मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, आज सुबह से ही व्हाट्सऐप वेब के डाउन होने की शिकायतें मिल रही हैं और 11.48 मिनट पर इसके डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट आई हैं. 65 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट, 27 प्रतिशत ने ऐप और 7 प्रतिशत यूजर्स ने लॉग-इन में इश्यू आने की शिकायत की है.
यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें
यूजर्स का कहना है कि उन्हें WhatsApp Web लोड करने में दिक्कत आ रही है. खासकर आईफोन यूजर्स को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि QR कोड स्क्रीन पर प्रोसेस अटक रही है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके मैसेज सिंक नहीं हो पा रहे हैं. कई यूजर्स ने मैसेज डिलीवरी में देरी होने और डेस्कटॉप वर्जन पर मैसेज एक्सेस करने में हो परेशानी की शिकायत की है.
WhatsApp Web is not working on my work laptop. Even after updating the app, the issue still persists. Please resolve this ASAP.@WhatsApp @Meta
— Tarun Barnwal (@BarnwalTarun) February 27, 2026
WhatsApp Web is down. I’ve been trying for the past 2 hours. @WhatsApp please resolve ASAP pic.twitter.com/xxl0WrJAp9
— Dushyanth (@Dushyanth49) February 27, 2026
WhatsApp के रिएक्शन का इंतजार
WhatsApp Web आउटेज को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. इस कारण यह भी पता नहीं चल पाया है कि इस दिक्कत के पीछे क्या वजह है और क्या दुनियाभर के यूजर्स इसका सामना कर रहे हैं या यह किसी खास एरिया के यूजर्स के लिए परेशानी बनी हुई है.
Youtube भी रही थी डाउन
कुछ दिन पहले यूट्यूब की सर्विस भी कुछ देर के लिए डाउन हो गई थी. इसके चलते यूजर्स को यूट्यूब का होमपेज, यूट्यूब किड्स और यूट्यूब म्यूजिक जैसी सर्विसेस एक्सेस करने में दिक्कत आने लगी थी. कंपनी ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण ऐसा हुआ था. कुछ घंटे बाद कंपनी ने इसे फिक्स कर सर्विस बहाल कर दी थी.
ये भी पढ़ें-

