Tech News

Wi-Fi Router में क्यों लगे होते हैं इतनी सारे Antenna? सामने आ गई वजह

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


अगर आपने कभी Wi-Fi राउटर को गौर से देखा है तो उसके ऊपर लगी एक, दो, चार या कई सारी एंटीना जरूर नजर आई होंगी. अक्सर लोगों को लगता है कि जितनी ज्यादा एंटीना होंगी, Wi-Fi की स्पीड भी उतनी ही ज्यादा होगी. लेकिन ऐसा नहीं होता है. दरअसल, राउटर की कई एंटीना का काम सिर्फ सिग्नल को दूर तक पहुंचाना नहीं बल्कि कनेक्शन को ज्यादा स्थिर और बेहतर बनाना भी होता है.

एक राउटर में कई एंटीना क्यों होती हैं?

एडवांस Wi-Fi राउटर में कई एंटीना का इस्तेमाल MIMO यानी Multiple Input Multiple Output टेक्नोलॉजी के लिए किया जाता है. इसमें राउटर एक साथ कई एंटीना के जरिए डेटा भेजा और रिसीव कर सकता है. इससे एक ही समय में ज्यादा डेटा ट्रांसफर करना संभव होता है. जैसे 2×2 MIMO राउटर में दो ट्रांसमिट और दो रिसीव स्ट्रीम होती हैं जबकि 4×4 MIMO में ये पावर और बढ़ जाती है. यही वजह है कि ज्यादा एंटीना वाले राउटर नॉर्मली ज्यादा डेटा स्ट्रीम संभाल सकते हैं.

क्या ज्यादा एंटीना मतलब ज्यादा इंटरनेट स्पीड?

ये जरूरी नहीं है. राउटर की एंटीना की संख्या अकेले इंटरनेट स्पीड तय नहीं करती है. स्पीड पर Wi-Fi का वर्जन, राउटर की क्षमता, आपके इंटरनेट प्लान, फोन या लैपटॉप के Wi-Fi सपोर्ट और आसपास के नेटवर्क ट्रैफिक जैसे कई कारणों का असर पड़ता है. इसका मतलब साफ है कि 4 एंटीना वाला राउटर हर कंडिशन में 2 एंटीना वाले राउटर से दोगुना तेज होगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता.

कैसे बेहतर होता है Wi-Fi सिग्नल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई एंटीना होने से राउटर को अलग-अलग डॉयरेक्शन में वायरलेस सिग्नल मैनेज करने में मदद मिलती है. एडवांस राउटर Beamforming जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें राउटर कनेक्टेड डिवाइस की दिशा का अनुमान लगाकर सिग्नल को उस ओर बेहतर तरीके से सेंट्रलाइज करता है. इससे कमजोर सिग्नल वाले जगहों पर कनेक्शन की क्वालिटी और बैलेंस बेहतर हो सकती है.

MU-MIMO भी है बड़ा कारण

कई एडवांस राउटर MU-MIMO (Multi-User MIMO) तकनीक सपोर्ट करते हैं. इसका फायदा तब मिलता है जब घर में कई डिवाइस एक साथ Wi-Fi इस्तेमाल कर रहे हों. जैसे एक व्यक्ति वीडियो कॉल कर रहा है, दूसरा 4K वीडियो स्ट्रीम कर रहा है और कोई तीसरा ऑनलाइन गेम खेल रहा है. MU-MIMO राउटर को एक साथ कई डिवाइस के साथ डेटा कम्युनिकेशन को ज्यादा बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई

एंटीना की दिशा भी रखती है मायने

राउटर की एंटीना को एक ही दिशा में रखने के बजाय अलग-अलग एंगल पर रखने की सलाह कई मामलों में दी जाती है. इसका कारण घर में मौजूद अलग-अलग डिवाइस और उनकी कंडिशन है. हालांकि, एंटीना की सही पोजीशन राउटर के डिजाइन और गाइडलाइन पर भी निर्भर करती है.

सिर्फ एंटीना देखकर न खरीदें राउटर

नया Wi-Fi राउटर खरीदते उसमें कितने एंटीना है, ये देखने से सिर्फ काम नहीं होता है. Wi-Fi 6 या नए स्टैंडर्ड का सपोर्ट, MIMO पावर, चैनल चौड़ाई, प्रोसेसर, LAN पोर्ट और आपके डिवाइस का सपोर्ट भी देखना चाहिए.

इसलिए अगली बार राउटर पर लगी कई एंटीना देखकर ये मत समझिए कि वे सिर्फ Wi-Fi को दूर तक पहुंचाने के लिए हैं. इनके पीछे MIMO, Beamforming और Multi-User टेक्नोलॉजी का पूरा सिस्टम काम करता है जो नेटवर्क को तेज, बैलेंस्ड और कई डिवाइस के लिए बेहतर बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें:

Android यूजर्स सावधान! नया Malware चुरा रहा OTP, पढ़ रहा WhatsApp चैट, जानें कैसे बचें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।