wife rent पर दे रहा यह शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स,

सतीश कुमार
3 Min Read

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन तरह-तरह के वीडियो और खबरें वायरल होती रहती हैं. इनमें से कई सिर्फ मनोरंजन के लिए होती हैं, तो कई लोगों को चौकाने वाली होती हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने समाज में न सिर्फ गुस्सा पैदा किया है बल्कि नैतिक और मानवीय मूल्यों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है. इस वीडियो में एक शख्स ने खुलेआम कहा कि वह अपनी पत्नी को किराए पर देने के लिए तैयार है.

वायरल वीडियो का मामला क्या है?

वीडियो में युवक सरेआम कहता है कि भाईया, यह मेरी पत्नी है, जो इसे किराए पर लेना चाहे, ले सकता है.  इसके बाद वह अपनी वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए कहता है कि किराए तो भाईया बहुत महंगा है.  महंगाई बहुत बढ़ गई है और वह अपनी पत्नी की जरूरतों और खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहा है. इसलिए उसका तर्क यह था कि उसे कोई और किराए पर ले ले. इस वीडियो को देखकर समाज में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग इसे न सिर्फ शादी के पवित्र बंधन का अपमान मान रहे हैं बल्कि महिलाओं के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाला भी बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगे. एक यूजर ने लिखा, यह पति नहीं, राक्षस है. कई लोगों ने इसे घोर कलयुग और समाज में गिरते नैतिक स्तर का प्रतीक बताया. कुछ यूजर्स ने महिला को सलाह दी कि वह ऐसे पति को तुरंत छोड़ दे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराए. वहीं कुछ लोग इसको फेम पाने का स्टंट भी बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे मजबूरी का नाम दे रहे हैं.

क्या यह फेम पाने का स्टंट था या मजबूरी?

सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए लोग अक्सर अजीबोगरीब और विवादित काम करते हैं, लेकिन इस मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने ऐसा सिर्फ लोकप्रियता पाने के लिए किया या फिर वास्तव में आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपनी पत्नी को गिरवी रखने की बात सोच डाली, लेकिन परिणाम वही हुआ कि समाज ने इसे पूरी तरह गलत बताया.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.