Meerut News Live : करवाचौथ की तैयारी कर रही थी महिला, राड लगे गर्म पानी में उतरा करंट, पति को बचाने का करने लगी प्रयास, दोनों की मौत

सतीश कुमार
3 Min Read
Meerut News Live ! जानी थाना क्षेत्र के अफजलपुर पावटी में करवाचौथ से एक दिन पहले राड लगे गर्म पानी में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर पति और पत्नी दोनों झुलस गए। इसके बाद स्वजन और आसपास के लोग दोनों अस्पताल में ले गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अफजलपुर पावटी गांव निवासी 44 वर्षीय प्रमोद पुत्र जयप्रकाश ड्राइवरी का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी करने के लिए राड लगाई थी। जब गर्म पानी होने पर वह राड बंद करने के लिए पहुंचे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और झटके आने पर स्थिर खड़ा हो गए। इसके बाद जब कुछ समय तक कोई आवाज नहीं आई। तभी उसकी 42 वर्षीय पत्नी रेखा भी बाथरूम में चली गई। जहां पर प्रमोद को देख शोर मचा दिया। इसके बाद उसने प्रमोद को बचाने की कोशिश की। लेकिन, वह भी करंट की चपेट में आ गई। तभी स्वजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के भेजने के लिए कार्रवाई शुरू की। जिससे स्वजन ने इनकार कर दिया।

पांच लड़की और एक लड़के के सिर से उठा माता-पिता का साया
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। आसपास के ग्रामीण मृतक के घर पर पहुंचे और सांत्वना देने लगे। बताया कि दंपती के पांच लड़की और एक लड़का हैं।
करवाचौथ से एक दिन पहले दंपती की मौत से हर आंख नम
अफजलपुर पावटी गांव में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आसपास की ग्रामीण महिलाओं के अनुसार रेखा ने करवाचौथ की तैयारी को लेकर अधिकांश तैयारी पूरी कर ली थी। पर्व को लेकर मुहल्ले में भी खुशी का माहौल था, लेकिन पर्व से एक दिन पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। पति-पत्नी की एक साथ मौत से मौके पर पहुंच लोगों की आंखें नम हो गईं। बताया गया कि रेखा हर पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाती थी। किंतु इस बार नियति को कुछ और ही मंजूर था।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment