रायबरेली पुराने बर्तन और जेवर बदलने के नाम पर महिलाओं को ठगा, पुलिस ने 23 को दबोचा

Jrs Computer

रायबरेली पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जिसकी तलाश लखनऊ, झांसी और राजस्थान पुलिस को थी। झारखंड के हजारीबाग जिले के 23 लोगों के इस गैंग ने ग्रामीण महिलाओं को अनूठे तरीके से ठगा।

गैंग की महिला सदस्य पहले गांवों में जाकर खुद को एक संस्था से जुड़ा बताती थीं। वे पुराने बर्तनों के बदले बिना पैसे नए बर्तन देकर ग्रामीणों का विश्वास जीतती थीं। अगले दिन वे संस्था की विशेष स्कीम का हवाला देकर पुराने जेवरों के बदले नए आभूषण देने का झांसा देती थीं। विश्वास में आई महिलाएं अपने सोने-चांदी के जेवर उन्हें सौंप देती थीं।

रायबरेली के चंदापुर और महाराजगंज थाना क्षेत्र में इस गैंग ने करीब तीन दर्जन महिलाओं को ठगा। पकड़े जाने से बचने के लिए गैंग मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने गैंग को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग राजस्थान, झांसी और लखनऊ में वारदातें कर रायबरेली पहुंचा था। जिले में दो घटनाओं के बाद ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी 23 आरोपियों के साथ लूटे गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment