Tech News

World First AI Boss Store : दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


World First AI Boss Store : आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है. कई कंपनियां इसे फ्यूचर की तकनीक मान रही हैं और अलग-अलग प्रयोग कर रही हैं. इसी बीच अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक ऐसा रिटेल स्टोर शुरू किया गया, जहां पूरे स्टोर की जिम्मेदारी एक AI एजेंट को दी गई. दावा किया गया कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्टोर है, जिसे AI बॉस चला रहा है. लेकिन सिर्फ चार महीने के अंदर ही इस प्रयोग में 60 लाख का नुकसान और कई ऐसी बातें सामने ला दीं, जिस ने सभी को हैरान कर दिया.

दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित Andon Market को Andon Labs ने शुरू किया था. यह कंपनी इस बात पर रिसर्च करती है कि AI एजेंट असली दुनिया में बिजनेस को कैसे संभालते हैं. इस स्टोर की पूरी जिम्मेदारी Luna नाम के AI एजेंट को दी गई थी. Luna का काम स्टोर का संचालन करना, कर्मचारियों को निर्देश देना, छुट्टियां मंजूर करना, सामान मंगवाना और मुनाफा कमाना था. हालांकि जिन कामों के लिए इंसानों की जरूरत थी, उनके लिए तीन कर्मचारियों को रखा गया.

कर्मचारियों के लिए कैसी साबित हुई AI बॉस?

स्टोर में काम करने वाली 22 वर्षीय कर्मचारी काइया रिवेरा ने बताया कि Luna अब तक की सबसे शांत बॉस साबित हुई. वह कर्मचारियों की हर छुट्टी मंजूर कर देती थी. चाहे आखिरी समय पर छुट्टी मांगी जाए या फिर सभी कर्मचारी एक साथ छुट्टी पर चले जाएं और स्टोर बंद करना पड़े, Luna ने कभी मना नहीं किया. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी 27 बार देर से पहुंचे, लेकिन हर बार Luna ने केवल नो वरीज या नो स्ट्रेस कहकर बात खत्म कर दी. उसने कभी किसी को देर से आने पर टोका नहीं.

कई बार जरूरी बातें भी भूल जाती थी AI

रिपोर्ट में बताया गया कि Luna कई बार जरूरी बातें भी भूल जाती थी. एक कर्मचारी ने अपनी सैलरी से पहले कुछ पैसे एडवांस मांगे तो Luna ने Venmo के जरिए पैसे भेजने की बात कही, जबकि उसका खुद का Venmo अकाउंट ही नहीं था. एक अन्य कर्मचारी ने कार खरीदने के लिए मई महीने में हर दिन काम करने की अनुमति मांगी. Luna ने तुरंत मंजूरी दे दी, जबकि कैलिफोर्निया के लेबर लॉ इसकी अनुमति नहीं देते हैं. 

प्राइवेसी और नियमों का भी नहीं रखा ध्यान

रिपोर्ट के अनुसार Luna को प्राइवेसी और सीमाओं की भी सही समझ नहीं थी. AI बॉस Luna ने कई बार ऐसे प्रोडक्ट दोबारा मंगवा दिए जो पहले से ही नहीं बिक रहे थे और कुछ ऑर्डर भी गलत पहुंचे. एक बार गलत प्रिंट वाले मग भी स्टोर में रखवा दिए. Luna कई हफ्तों तक अपना Instagram पासवर्ड ही भूल गई. इसके कारण वह सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल नहीं कर सकी और बिक्री बढ़ाने का मौका भी गंवा दिया.
 
यह भी पढ़ें – How Airplane Mode Works: Airplane Mode में नेटवर्क कैसे गायब हो जाते हैं, फोन में क्या होता है?

4 महीने में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान

Andon Labs के सह-संस्थापक लुकास पीटर्ससन और एक्सेल बैकलुंड ने इस प्रयोग के लिए तीन साल के लिए स्टोर किराए पर लिया. उन्होंने Luna को 1 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम और एक डेबिट कार्ड दिया, ताकि वह स्टोर को मुनाफे में ला सके, लेकिन चार महीने के भीतर ही Luna इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और स्टोर को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ.

कंपनी ने आगे क्या कहा?

कंपनी के दोनों सह-संस्थापकों का कहना है कि उनका मानना है कि समय के साथ AI और बेहतर तरीके से बिजनेस संभालना सीख सकता है. उनका उद्देश्य यह समझना है कि AI मॉडल समय के साथ कैसे बदलते हैं और असली परिस्थितियों में उनका परफॉर्मेंस कैसा रहता है, हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि इस प्रयोग से यह साबित हुआ है कि फिलहाल किसी कंपनी के सभी फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते. अभी AI अकेले किसी बिजनेस को सक्सेसफुल चलाने के लिए पूर तरह तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें – PIB Fact Check : 22 हजार लगाओ, 30 लाख पाओ? वित्त मंत्री का AI वीडियो, PIB ने खोली पोल



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।