World Most Painful Disease: कौन-सी बीमारी कहलाती है दुनिया की सबसे दर्दनाक बीमारी, कैसे नजर आते हैं इसके लक्षण?

सतीश कुमार
5 Min Read


Which Is the Most Painful Disease in the World: दर्द एक ऐसा एहसास है जो हमें संकेत देता है कि शरीर में कुछ ठीक नहीं है. सामान्य तौर पर लोगों को समय-समय पर दर्द होता है, लेकिन लगातार बना रहने वाला दर्द अलग होता है. जब दर्द छह महीने या उससे ज्यादा समय तक बना रहे, तो उसे क्रॉनिक यानी दीर्घकालिक दर्द कहा जाता है. यह दर्द हमारे नर्वस सिस्टम का संकेत होता है. यह हल्का, चुभने वाला, सुन्न करने वाला या तेज हो सकता है. कभी यह शरीर के किसी एक हिस्से तक सीमित रहता है, तो कभी पूरे शरीर में महसूस होता है. इसमें नसों, रीढ़ की हड्डी और ब्रेन के बीच मुश्किल कोऑर्डिनेशन काम करता है. 

दर्द दो तरह का माना जाता है एक्यूट ये थोड़े समय के लिए होते हैं और क्रॉनिक जिसका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलता है. कम समय तक रहने वाले दर्द आमतौर पर चोट, कट, घाव या मोच जैसी समस्या से जुड़ा होता है और तीन से छह महीने के भीतर ठीक हो जाता है. यह अक्सर तेज और तीव्र होता है, वहीं, क्रॉनिक दर्द छह महीने से ज्यादा समय तक बना रहता है, यह अक्सर गठिया जैसी किसी अंदरूनी बीमारी से जुड़ा होता है. इसकी तीव्रता कम-ज्यादा होती रहती है, लेकिन बीच-बीच में दर्द के दौरे भी आ सकते हैं. क्रॉनिक दर्द व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है. हेल् कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिन्हें दुनिया की सबसे दर्दनाक स्थितियों में गिना जाता है. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में. 

क्लस्टर सिरदर्द

यह सिरदर्द का एक रेयर लेकिन बेहद तीव्र प्रकार है. इसमें दर्द अचानक आता है और एक खास अवधि में बार-बार होता है. बेचैनी और घबराहट जैसे लक्षण भी साथ दिख सकते हैं. दर्द अक्सर सिर के एक तरफ होता है और कुछ ही मिनटों में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. यह कई घंटों तक रह सकता है और दिन में कई बार लौट सकता है.

हरपीज जोस्टर 

यह एक वायरल इंफेक्शन है जो नसों को प्रभावित करता है. इसमें जलन, चुभन, तेज दर्द के साथ खुजली और फफोले हो सकते हैं. चिकनपॉक्स का वही वायरस बाद में दोबारा सक्रिय होकर यह बीमारी पैदा कर सकता है. उम्र बढ़ने और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है.

फ्रोजन शोल्डर

इस स्थिति में कंधे के जोड़ में जकड़न और तेज दर्द होता है. हाथ को घुमाने या ऊपर उठाने में कठिनाई होती है. लक्षण धीरे-धीरे शुरू होते हैं और समय के साथ बढ़ते हैं. आमतौर पर यह समस्या एक से तीन साल में धीरे-धीरे ठीक होती है.

हड्डी का फ्रैक्चर

हड्डी में दरार या टूटने को फ्रैक्चर कहा जाता है. यह शरीर की किसी भी हड्डी में हो सकता है. इसमें तेज दर्द, सूजन और उस हिस्से को हिलाने में परेशानी होती है. फ्रैक्चर का प्रकार चोट की तीव्रता पर निर्भर करता है.

कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम

यह एक लंबे समय के दर्द की स्थिति है, जो अक्सर किसी चोट के बाद एक हाथ या पैर को प्रभावित करती है. माना जाता है कि यह नसों की गड़बड़ी से जुड़ी होती है. दर्द जलन या चुभन जैसा महसूस होता है. प्रभावित हिस्से की त्वचा का रंग, तापमान या सूजन भी बदल सकती है.

हार्ट अटैक

हार्ट अटैक तब होता है जब हार्ट की मांसपेशियों तक ब्लड का फ्लो रुक जाता है. यह जानलेवा स्थिति हो सकती है. इसमें सीने में दबाव या जकड़न जैसा दर्द महसूस होता है, जो हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है. समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति गंभीर हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Seema Haider: सीमा हैदर को 11 महीने में हुए 2 बच्चे, इतना कम गैप बच्चों के लिए कितना खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.