Automobile

Yamaha R15 V4 की कीमत बढ़ी! मई 2026 में ₹4,900 तक महंगी, जानें नए रेट और फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अगर आप Yamaha R15 V4 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. मई 2026 से इस पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक की कीमत ₹4,900 तक बढ़ गई है. अब टॉप वेरिएंट 2 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है. क्या इस प्राइस हाइक के बाद भी R15 अपनी वैल्यू बनाए रखेगी? जानें नए रेट, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Yamaha R15 V4 हुई महंगी! मई 2026 में ₹4,900 तक बढ़े दाम, अब टॉप वेरिएंट ₹2 लाखZoom

Yamaha R15 V4 की कीमतों में ₹4900 तक की बढ़ोतरी हुई है.

Yamaha Motor India ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 V4 के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 4,900 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. ये प्राइस हाइक मई 2026 से प्रभावी है और इनपुट लागत तथा लॉजिस्टिक खर्चों में बढ़ोतरी के कारण किया गया है. नई एक्स-शोरूम कीमतें अब इस प्रकार हैं.

टॉप-एंड R15M Carbon Fibre अब लगभग 2 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है. इस छोटी स्पोर्ट्स बाइक के लिए ये बढ़ोतरी काफी लग सकती है, लेकिन R15 की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और कल्ट फॉलोइंग के कारण खरीदारों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. नई कीमतें कुछ इस प्रकार हैं-

  1. R15M कार्बन फाइबर: 1,96,100 रुपये
  2. R15M MotoGP एडिशन: 1,87,500 रुपये
  3. R15M: 1,86,000 रुपये
  4. R15 डुअल टोन: 1,75,700 रुपये
  5. R15 डार्क नाइट: 1,72,000 रुपये
  6. R15 स्टैंडर्ड: 1,71,100 रुपये

डिजाइन और फीचर्स

Yamaha R15 V4 का डिज़ाइन Yamaha YZF-R1 से इंस्पायर्ड है, जो इसे प्रीमियम और आकर्षक बनाता है. एग्रेसिव फेयरिंग, शार्प लाइन्स, LED हेडलैंप और R1-स्टाइल टेल सेक्शन इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं. R15M वेरिएंट्स में कार्बन फाइबर और MotoGP एडिशन जैसे स्पेशल पेंट स्कीम्स मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं. कॉम्पैक्ट डाइमेंशन्स और लो सैडल हाइट के साथ ये युवा राइडर्स के लिए परफेक्ट है. Deltabox फ्रेम और एल्यूमिनियम स्विंगआर्म इसे मजबूत और स्पोर्टी हैंडलिंग प्रदान करते हैं.

R15 में मॉडर्न फीचर्स की भरमार है. TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (R15M में) ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट्स देता है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, LED लाइटिंग और स्लिपर क्लच शामिल हैं. डुअल चैनल ABS स्टैंडर्ड है. R15M वेरिएंट्स में अतिरिक्त प्रीमियम टच जैसे स्पेशल ग्राफिक्स और बेहतर कंसोल मिलते हैं. ये फीचर्स इसे इस सेगमेंट में सबसे लोडेड बाइक्स में से एक बनाते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

Yamaha R15 का हाई-रेविंग 155cc इंजन VVA तकनीक के साथ शानदार परफॉरमेंस देता है. लो और मिड रेंज में अच्छा टॉर्क और हाई rpm पर पावरफुल डिलीवरी इसे ट्रैक और स्ट्रीट दोनों के लिए मजेदार बनाती है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ शिफ्टिंग स्मूद है. हल्का वजन और शार्प हैंडलिंग के कारण ये कॉर्नरिंग के समय कॉन्फिडेंस देती है. स्पेसिफिकेशन डिटेल्स पर नज़र डाल लीजिए-

  • इंजन: 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड
  • पावर: 18.1 bhp @ 10,000 rpm
  • टॉर्क: 14.2 Nm @ 7,250 rpm
  • गियरबॉक्स: 6-स्पीड
  • वजन: 141 kg
  • फ्यूल टैंक: 11 लीटर
  • सस्पेंशन: USD फॉर्क्स (फ्रंट), लिंक-टाइप मोनोशॉक (रियर)
  • ब्रेक्स: डिस्क ब्रेक्स दोनों तरफ के साथ ड्यूल-चैनल ABS
  • टॉप स्पीड: लगभग 140 kmph
  • माइलेज: लगभग 45-50 kmpl (राइडिंग स्टाइल पर निर्भर)

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।