Automobile

Yamaha Sales March 2026: RayZR Top, FZ-MT15 Demand Surges

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 27, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

मार्च 2026 में Yamaha ने भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 52% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है. इस दौरान RayZR सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि FZ, MT15 और R15 की डिमांड भी तेजी से बढ़ी. खास बात ये है कि नई XSR155 ने भी टॉप-5 में जगह बना ली है. आखिर किन मॉडलों ने मारी बाज़ी और कौन रहा फिसड्डी? पूरी रिपोर्ट जानने के लिए पढ़ें ये खबर.

ख़बरें फटाफट

Yamaha की मार्च सेल में 52 प्रतिशत उछाल, Ray ZR सबसे आगे!Zoom

Yamaha RayZR की सेल में जबरदस्त उछाल आया है.

Yamaha इंडियन ऑटो मार्केट की पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनियों में से एक है. समय के साथ बाजार में इनकी पकड़ मजबूत हो रही है. पिछले महीने की सेल में यही देखने को मिला. कंपनी ने मार्च 2026 में कुल 76,909 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी 50472 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 52.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Yamaha Ray ZR कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा. इसके अलावा, Yamaha FZ, MT15 और R15 की मांग में भी धमाकेदार उछाल आया है. साथ ही Yamaha XSR ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Yamaha Ray ZR

सेल के मामले में पहले नंबर पर यामाहा रेजेडआर है. पिछले महीने इसकी कुल 25798 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 14510 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha FZ

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर यामाहा एफज़ेड है. पिछले महीने इसकी कुल 17227 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी 11582 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 48.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha MT15

लिस्ट में तीसरे नंबर पर यामाहा एमटी15 है. मार्च 2026 में इसको कुल 9343 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 9074 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha R15

सेल के मामले में चौथे नंबर पर यामाहा आर15 है. पिछले महीने इसको कुल 8133 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 6622 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha XSR 155

कुछ महीनों पहले ही एंट्री मारने वाली XSR 155 ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 6948 यूनिट बिकी हैं. लॉन्च के एक साल पूरे होने से पहले इतने ग्राहक मिलना काफी बेहतर है.

ऊपर बताए गए कंपनी के टॉप-5 टू-व्हीलर्स के अलावा पिछले महीने Fascino की 6671 यूनिट, Aerox की 2557 यूनिट और EC06 की मात्र 232 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा Yamaha R3 और Yamaha MT03 को एक भी ग्राहक नहीं मिला है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।