Last Updated:
Yamaha ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर स्कूटर्स RayZR 125, Fascino 125 और Aerox 155 की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है. नई कीमतों के बाद कुछ मॉडल ₹2,800 तक महंगे हो गए हैं. कंपनी ने इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स खर्च को इसकी वजह बताया. अगर आप नया Yamaha स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि कौन-सा मॉडल कितना महंगा हुआ और अब किस कीमत पर मिलेगा.

Yamaha के स्कूटर महंगे हो गए हैं.
Yamaha Motor India ने अपनी स्कूटर रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने RayZR 125, Fascino 125 और Aerox 155 जैसे स्कूटरों की कीमत में ₹1,000 से लेकर ₹2,800 तक की बढ़ोतरी की है. ये बदलाव इनपुट लागत, लॉजिस्टिक्स खर्च और बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के चलते किए गए हैं. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से पूरे देश के डीलरशिप्स पर लागू हो गई हैं.
ये बढ़ोतरी हाल ही में लॉन्च हुए अपडेटेड वेरिएंट्स पर भी लागू हुई है. यामाहा के इन स्कूटर्स ने भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाई है. रेयजेडआर 125 स्टाइल और परफॉर्मेंस का मिश्रण, फसिनो 125 प्रीमियम लुक और फीचर्स, जबकि एरोक्स 155 स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं कि इन स्कूटरों को पहले के मुकाबले कितना महंगा कर दिया गया है.
Yamaha Fascino 125
यामाहा फसीनो 125 हाल ही में अप्रैल 2026 में विजुअल रिफ्रेश के साथ आया था. इसमें नया रियर डिज़ाइन और आकर्षक स्टाइलिंग दी गई है, जो खासकर शहर के युवा राइडर्स को पसंद आएगी. फीचर्स में TFT डिस्प्ले वाला टॉप-स्पेक फास्किनो S और डिस्क ब्रेक वेरिएंट शामिल हैं. कीमत में ₹1,000 की बढ़ोतरी के बाद फसीनो S की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत अब ₹96,200 हो गई है, जबकि फसिनो डिस्क ₹89,000 पर उपलब्ध है. ये स्कूटर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, अच्छे माइलेज और प्रीमियम फील के लिए जाना जाता है.
Yamaha RayZR 125
रेयजेडआर 125 लाइनअप में सभी वेरिएंट्स पर एक समान ₹2,200 की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले अप्रैल में भी ₹660 की हाइक हुई थी. नई कीमतों के साथ बेस ड्रम ब्रेक वेरिएंट अब ₹76,960, स्टैंडर्ड डिस्क ₹83,760, डीलक्स ₹84,660 और टॉप-स्पेक स्ट्रीट रैली ₹89,760 (दिल्ली एक्स-शोरूम) का हो गया है. ये स्कूटर स्पोर्टी लुक, हल्के वजन, अच्छी हैंडलिंग और नए कलर्स (सिल्वर व्हाइट कॉकटेल और मैट ग्रे मेटैलिक) के साथ आता है. ये रोजमर्रा की कम्यूटिंग और कभी-कभी लंबी राइड दोनों के लिए उपयुक्त है.
Yamaha Aerox 155
एरोक्स 155 यामाहा का परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्कूटर है, जो R15 V4 का 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल करता है. इसमें ₹2,800 की बढ़ोतरी हुई है. अब स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹1.43 लाख और वर्जन S ₹1.46 लाख (दिल्ली एक्स-शोरूम) है. ये स्कूटर फास्ट एक्सलरेशन, स्पोर्टी डिजाइन, बेहतरीन ब्रेकिंग और प्रीमियम फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है. युवा राइडर्स के बीच इसकी पॉपुलरिटी काफी ज्यादा है, खासकर जिन्हें स्कूटर में भी मोटरसाइकिल जैसा अनुभव चाहिए.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें