Technology

You sleep, but the phone wakes you up! शेयर होता रहता है आपका डेटा, जानें इसे रोकने का तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

अगर आप रात को सोते समय अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ नहीं करते हैं तो ध्यान देने की जरूरत है. आप जब सो रहे होते हैं और आपका फोन स्टैंडबाय पर होता है तो यह लगातार डेटा सेंड और रिसीव करता रहता है. इसमें से कुछ डेटा जरूरी होता है, जिससे आपका फोन अपडेट रहता है और आपको फोन उठाते ही एकदम लेटेस्ट नोटिफिकेशन मिल जाती है, लेकिन कुछ ऐसा डेटा ट्रांसफर भी होता है, जिसकी जरूरत नहीं होती.

किस डेटा ट्रांसफर से चिंता?

स्मार्टफोन पूरे दिन में डेटा ट्रांसमिट करता रहता है. इसमें ऐसा डेटा भी शामिल होता है, जिसे यूजर की ट्रैकिंग और एडवरटाइजिंग आदि के लिए यूज किया जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पर्सनल डेटा यूजर की सहमति के बिना ट्रांसफर नहीं होना चाहिए. इस डेटा में आपकी लोकेशन, डिवाइस इंफो, यूसेज पैटर्न और दूसरी कई इंफोर्मेशन शामिल होती हैं. भले ही आप रात में फोन यूज नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह डेटा लगातार शेयर होता रहता है. इससे यूजर प्रोफाइलिंग होती है, जिससे विज्ञापन दिखाने के लिए यूज किया जाता है. पिछले साल कई बड़ी कंपनियों पर एंड्रॉयड यूजर्स की जासूसी करने के आरोप लगे थे. ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां यूजर पहले दिन जिस सामान की बात कर रहा था, उसी से जुड़े विज्ञापन उसे अगले दिन देखने को मिले.

इससे कैसे बचें?

बैकग्राउंड डेटा शेयरिंग से बचने के लिए आपको इंस्टॉल्ड ऐप्स की परमिशन पर ध्यान देना चाहिए. दरअसल, कुछ ऐप्स गैरजरूरी परमिशन ले लेती है और फिर लगातार डेटा ट्रांसमिट करती रहती हैं. इससे बचने के लिए उन ऐप्स को जरूर रिव्यू करें, जिनके पास आपके माइक्रोफोन, कैमरा और ट्रैकिंग डेटा की परमिशन है. अगर आप यूज नहीं कर रहे हैं तो ऐसी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें, जो  लगातार बैकग्राउंड में एक्टिव रहती है. इसी तरह आप एंड्रॉयड और आईफोन पर बैकग्राउंड रिफ्रेश को डिसेबल कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment