इंडियन मार्केट में धमाकेदार एंट्री को तैयार हैं ये 5 प्रीमियम Sedan, मात्र ₹11 लाख होगी शुरुआती कीमत

सतीश कुमार
5 Min Read


5 Upcoming Sedans in India: मौजूदा समय में भी कम्फर्टेबल ड्राइविंग चाहने वाले लोग Sedan ही चुनते हैं. भारत में सेडान कारों का बाजार हमेशा से रोमांचक रहा है. खासकर मिड-साइज सेगमेंट में जहां स्टाइल, परफॉर्मेंस, फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है. 2026 का साल सेडान लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि कई पॉपुलर मॉडल्स अपने फेसलिफ्ट या अपडेटेड वर्जन के साथ आ रहे हैं.

लॉन्च के लिए तैयार सेडान की लिस्ट में Skoda Octavia RS, Volkswagen Virtus Facelift, Skoda Slavia Facelift, Hyundai Verna Facelift और New Honda City का नाम शामिल है. ये कारें न सिर्फ डिजाइन में रिफ्रेश्ड लुक ला रही हैं, बल्कि एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे लेवल-2 ADAS, बेहतर इंटीरियर टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और इंजन अपग्रेड्स के साथ आएंगी. आइए इनके बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.

1. Skoda Octavia RS

स्कोडा ऑक्टेविया आरएस भारत में हाल ही में लॉन्च हुई थी, लेकिन कंपनी ने इसके केवल 100 यूनिट ही इंडियन मार्केट में भेजे. उम्मीद है कि साल की दूसरी छमाही में इसकी दूसरी खेप भी इंडियन मार्केट में आएगी. इसमें 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन है, जो 265 hp पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 0-100 kmph की स्पीड सिर्फ 6.4 सेकंड्स पकड़ लेती है.

फीचर्स में फुल LED मैट्रिक्स हेडलैंप्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स, स्पोर्ट्स बंपर, RS बैजिंग, 13-इंच टचस्क्रीन, बोल्स्टर्ड स्पोर्ट्स सीट्स और मोटरस्पोर्ट-इंस्पायर्ड इंटीरियर शामिल हैं. ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील चाहते हैं. ये सेडान सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन बनी हुई है.

2. Volkswagen Virtus Facelift

फोक्सवैगन वर्टस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान में से एक है और इसका फेसलिफ्ट 2026 के दूसरे या तीसरे क्वार्टर में लॉन्च होने की उम्मीद है. अनुमानित कीमत ₹12-18 लाख के बीच रहेगी. अपडेट्स में रिफ्रेश्ड फ्रंट और रियर बंपर, नए LED लाइटिंग, अपडेटेड अलॉय व्हील्स और इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

इंजन ऑप्शन में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल बने रहेंगे, जिसमें 1.0-लीटर के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 1.5-लीटर के साथ 7-स्पीड DSG मिलेगा. ये कार ड्राइविंग डायनामिक्स और बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है, और फेसलिफ्ट इसे और कॉम्पिटिटिव बनाएगा.

3. Skoda Slavia Facelift

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट 2026 के मिड या एंड में लॉन्च होगी. अनुमानित कीमत ₹12-19 लाख है. ये वर्टस की ट्विन है लेकिन स्कोडा का यूनिक स्टाइलिंग रखेगी. अपडेट्स में नए LED हेडलैंप्स और DRLs, रिवाइज्ड ग्रिल, 3D पैटर्न, अपडेटेड टेललैंप्स और इंटीरियर में बड़ा 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS शामिल होंगे.

इंजन 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल रहेंगे. इसे मैनुअल, ऑटोमैटिक और DSG ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा. रियर डिस्क ब्रेक्स, पैनोरमिक सनरूफ और मसाजिंग सीट्स जैसे फीचर्स भी आ सकते हैं. ये कार स्पेस, फीचर्स और वैल्यू के लिए पॉपुलर रहेगी.

4. Hyundai Verna Facelift

हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट 2026 की शुरुआत या Q2 में लॉन्च होने वाली है. इसकी कीमत ₹11-18 लाख के आसपास होगी. स्पाई शॉट्स में सोनाटा-इंस्पायर्ड फ्रंट बंपर, बोल्ड LED हेडलाइट्स, अपडेटेड रियर LED लाइट बार और नए अलॉय व्हील्स दिखे हैं. इंटीरियर में बड़ा डुअल-स्क्रीन सेटअप (12.3-इंच), बेहतर ADAS लेवल-2 और ज्यादा प्रीमियम फील होगा. इंजन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल रहेंगे.

5. Honda City Facelift

होंडा सिटी का फेसलिफ्ट 2026 के दूसरे हाफ में आएगा. इसकी अनुमानित कीमत ₹12-20 लाख के बीच होगी. ये माइनर अपडेट होगा, जिसमें सिविक से इंस्पायर्ड फ्रंट ग्रिल, नए लाइटिंग एलिमेंट्स और रियर डिजाइन चेंजेस होंगे. इंजन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (121 hp) रहेगा. फीचर्स में ADAS, अपडेटेड इंफोटेनमेंट और बेहतर सेफ्टी मिल सकती है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.