ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश से आते हैं और वहां उनके समर्थक हजारों की संख्या में हैं. खासकर शिवपुरी और गुना से उनका रिश्ता एक दम खास माना जाता है. हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वहां उनके पीठ पीछे कुछ ऐसा हुआ जिसे शायद नेता जी भी देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो वाकई में देखने लायक है.
शिवपुरी के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया शादी समारोह में टेबल चेयर पर बैठे हुए हैं और वीडियो में दिख रहा है कि उनके आस पास लोकल नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. इस दौरान उनके आगे तरह तरह के पकवान और काजू बादाम की व्यवस्था की गई है. ऐसे में जब लोगों से मिलकर ज्योतिरादित्य सिंधिया कुर्सी से उठते हैं तो उनके उठते ही वहां खड़े कार्यकर्ता टेबल पर रखे काजू बादाम के बर्तन पर टूट पड़ते हैं.
शिवपुरी के एक शादी समारोह में जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीठ फेरी कार्यकर्चा काजू बादाम पर टूट पड़े pic.twitter.com/ALQysYydTt
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) February 17, 2026
पीठ फेरते ही काजू बादाम पर टूट पड़े कार्यकर्ता
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया चेयर से उठते हैं और अपनी पीठ फेरते हैं वहां खड़े कुछ लोग और कार्यकर्ता काजू बादाम पर ऐसे टूटते हैं मानों बस नेता जी के जाने का ही इंतजार कर रहे थे. कैमरे में कार्यकर्ताओं की ये हरकत रिकॉर्ड हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो को लेकर अब तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो
यूजर्स बोले, बेचारे इसी फिराक में थे
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है ऐलान हो गया है कि यह आखिरी काजू बादाम हैं. एक और यूजर ने लिखा….बेचारे कार्यकर्ताओं को कभी काजू बादाम ही नहीं मिली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…काजू बादाम काफी महंगे हैं, वीडियो देखकर मालूम हो गया.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल

