Smartphone Tips: भारत में Android स्मार्टफोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. UPI पेमेंट से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑफिस का काम सब कुछ आज इसी छोटे से डिवाइस पर निर्भर है. लेकिन इसी लोकप्रियता की वजह से Android फोन साइबर अपराधियों के निशाने पर भी ज्यादा रहते हैं. अच्छी बात यह है कि हर बार फोन में गड़बड़ी लगने पर सर्विस सेंटर दौड़ने की जरूरत नहीं होती. अगर आपको सही संकेत पहचानने आते हैं तो आप खुद ही काफी हद तक समस्या समझ सकते हैं.
Malware क्या होता है और Android यूजर्स ज्यादा क्यों फंसते हैं
Malware ऐसे खतरनाक सॉफ्टवेयर को कहा जाता है जो चुपचाप आपके फोन में घुसकर डेटा चुराता है, आपकी गतिविधियों पर नजर रखता है या फोन को नुकसान पहुंचाता है. Android फोन इसलिए ज्यादा टारगेट होते हैं क्योंकि इनमें लोग Play Store के अलावा दूसरी वेबसाइट्स से भी ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं. भारत में थर्ड-पार्टी ऐप्स, mod APK और WhatsApp या SMS पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करना आम बात है और यहीं से खतरा शुरू होता है.
फोन खुद देने लगता है खतरे के संकेत
अगर आपका फोन अचानक स्लो हो गया है बिना वजह गर्म होने लगा है या बार-बार हैंग और क्रैश हो रहा है तो इसे हल्के में न लें. इसी तरह, जब फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी तेजी से खत्म होने लगे तो यह भी Malware की मौजूदगी का बड़ा इशारा हो सकता है.
फोन में मौजूद ऐप्स पर डालें नजर
अपने Android फोन की Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें और सभी इंस्टॉल ऐप्स को ध्यान से देखें. अगर कोई ऐसा ऐप दिखे जिसे आपने कभी डाउनलोड नहीं किया, या जिसका नाम अजीब लगे और काम भी समझ न आए तो सावधान हो जाएं. अक्सर Malware खुद को फर्जी टूल, नकली अपडेट या साधारण फ्लैशलाइट ऐप के रूप में छुपा लेता है. शक होने पर ऐप का नाम इंटरनेट पर सर्च करके जानकारी जरूर लें.
परमिशन सेटिंग्स से भी पकड़ में आता है Malware
ऐप्स को दी गई परमिशन भी बहुत कुछ बता देती हैं. Settings में जाकर Privacy और फिर Permission Manager खोलें. यहां देखें कि कौन-सा ऐप कैमरा, माइक्रोफोन, कॉन्टैक्ट्स या मैसेज तक पहुंच मांग रहा है. अगर कोई साधारण कैलकुलेटर ऐप कॉल लॉग या मैसेज पढ़ने की इजाजत चाहता है तो यह साफ खतरे का संकेत है और ऐसे ऐप को तुरंत हटा देना चाहिए.
मोबाइल डेटा पर रखें नजर
Malware अक्सर बैकग्राउंड में चुपचाप डेटा खपत करता रहता है. Settings में Network & Internet के अंदर Data Usage चेक करें. अगर कोई ऐप जरूरत से कहीं ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है तो सतर्क हो जाएं. इसके अलावा, अगर बिना इंटरनेट चलाए भी फोन में बार-बार पॉप-अप विज्ञापन आने लगें तो समझ लीजिए कि फोन में एडवेयर मौजूद हो सकता है.
सिक्योरिटी ऐप क्यों है जरूरी
Android फोन में एक भरोसेमंद सिक्योरिटी या एंटीवायरस ऐप जरूर होना चाहिए. हमेशा Google Play Store से ही विश्वसनीय ऐप्स इंस्टॉल करें और Google Play Protect को ऑन रखें. किसी अनजान वेबसाइट से डाउनलोड किए गए सिक्योरिटी ऐप खुद खतरा बन सकते हैं.
जब हालात ज्यादा बिगड़ जाएं
अगर आपका फोन अपने आप मैसेज भेजने लगे, कॉल करने लगे या फिर बैंकिंग ऐप अचानक काम करना बंद कर दे तो देर न करें. संदिग्ध ऐप्स को हटाएं, फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें और तुरंत अपने जरूरी पासवर्ड बदलें. अगर फिर भी समस्या खत्म न हो तो डेटा का बैकअप लेकर फैक्ट्री रिसेट करना सबसे सुरक्षित उपाय हो सकता है.
यह भी पढ़ें:
सावधान! कहीं आपकी निजी जानकारी पर किसी और की नजर तो नहीं? ऐसे करें Google अकाउंट की जांच

