Auto News

कार चलाते समय दे रही ये 5 इशारे, तो तुरंत हो जाइए सावधान! खराब हो सकता है अल्टरनेटर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 22, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

कार का अल्टरनेटर खराब होने से पहले कई ऐसे संकेत देता है, जिन्हें ज्यादातर ड्राइवर नजरअंदाज कर देते हैं. डैशबोर्ड पर बैटरी वार्निंग लाइट, हेडलाइट्स का मंद होना, अजीब आवाजें और बार-बार बैटरी डिस्चार्ज होना बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है. अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो सड़क पर कार के अचानक बंद होने से बचा जा सकता है. जानिए अल्टरनेटर खराब होने के 5 बड़े संकेत.

ख़बरें फटाफट

कार चलाते समय दे रही ये 5 इशारे, तो हो जाइए सावधान! खराब हो सकता है अल्टरनेटरZoom

Car Alternator में खराबी पकड़ने के 5 जरूरी टिप्स जानिए.

कार का अल्टरनेटर बैटरी को चार्ज रखने और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को पावर देने का मेन सोर्स है. जब ये सही तरीके से काम करना बंद कर देता है तो गाड़ी अचानक बंद हो सकती है, लाइटें कमजोर पड़ जाती हैं और बैटरी बार-बार खत्म हो जाती है. कई ड्राइवर इन शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देते हैं जिससे मरम्मत का खर्च बढ़ जाता है और सड़क पर फंसने का खतरा पैदा हो जाता है.

अल्टरनेटर की समस्या समय रहते पकड़ लेना न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाता है बल्कि बड़ी मरम्मत से भी बचाता है. नियमित चेकअप और ध्यान देने योग्य लक्षणों की जानकारी रखकर आप अपनी गाड़ी को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं. सही समय पर मरम्मत करवाने से इंजन और अन्य इलेक्ट्रिकल पार्ट्स भी सुरक्षित रहते हैं. आइए उन 5 टिप्स के बारे में जानते हैं, जो गाड़ी में अल्टरनेटिव पर होने वाली खराबी को पकड़ेंगे.

1. डैशबोर्ड पर बैटरी वार्निंग लाइट जलना

अगर गाड़ी चलाते समय डैशबोर्ड पर बैटरी या चार्जिंग सिस्टम की लाल बत्ती जलने लगे तो ये अल्टरनेटर की समस्या का सबसे स्पष्ट संकेत है. ये लाइट आमतौर पर तब जलती है, जब अल्टरनेटर बैटरी को पर्याप्त चार्ज नहीं दे पा रहा होता है. तुरंत इग्निशन ऑफ करके चेक करवाएं क्योंकि देर करने से बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो सकती है और गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो सकती है.

2. हेडलाइट्स और इंटीरियर लाइट्स का मंद या फ्लिकर होना

रात में या अंधेरे में अगर हेडलाइट्स कम रोशनी दे रही हों या बार-बार चमक-मंद हो रही हों तो अल्टरनेटर पर्याप्त वोल्टेज नहीं पैदा कर रहा. इंटीरियर लाइट्स, डैश लाइट्स और इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी प्रभावित हो सकते हैं. ये समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए शुरुआती बदलाव पर ध्यान दें और वोल्टेज टेस्ट करवा लें.

3. अजीब आवाजें आना

अल्टरनेटर से आने वाली तेज सीटी जैसी या घिसने जैसी आवाज अक्सर बियरिंग या पुली खराब होने का संकेत होती है. इंजन चालू करते समय या एक्सेलरेट करते समय ये आवाज साफ सुनाई देती है. आवाज को नजरअंदाज करने से पूरा अल्टरनेटर जाम हो सकता है और अन्य पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है. जल्द जांच करवाएं.

4. बार-बार बैटरी डिस्चार्ज होना

अगर नई या अच्छी कंडीशन वाली बैटरी भी बार-बार खत्म हो रही हो और जंप स्टार्ट की जरूरत पड़ रही हो तो समस्या अल्टरनेटर में हो सकती है. अल्टरनेटर चार्ज नहीं कर रहा तो बैटरी अपनी पावर खो देती है. बैटरी टेस्ट के साथ अल्टरनेटर का आउटपुट वोल्टेज भी जरूर चेक करवाएं.

5. इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज का धीमा काम करना

पावर विंडो, पावर सीट, रेडियो या एयर कंडीशनर धीरे चलने लगे या अचानक बंद होने लगे तो अल्टरनेटर पर्याप्त करंट नहीं दे रहा. ये लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं और अंत में गाड़ी पूरी तरह बंद हो सकती है. समय रहते प्रोफेशनल से अल्टरनेटर और वायरिंग दोनों की जांच करवा लें.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।