Tech News

क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

आजकल कई घरों में बिजली की खपत को चेक करने के लिए Smart Meter लगाए जा रहे हैं. इन मीटरों की मदद से बिजली की रीडिंग अपने आप रिकॉर्ड होती है और कंज्यूमर्स ऐप या ऑनलाइन सिस्टम के जरिए उनके घर में कितनी बिजली की खपत हो रहा है या कितनी बिल आ रहा है, इसके बारे में भी देख सकते हैं. लेकिन अगर मीटर की रीडिंग अचानक बहुत ज्यादा आने लगे, खपत का डेटा अपडेट न हो या डिस्प्ले में दिक्कत दिखे तो सवाल उठता है कि मीटर सही काम कर रहा है या नहीं. आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों से पता चलता है कि स्मार्ट मीटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है.

डिस्प्ले पर नजर डालें

आपको बता दें कि अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में लगा स्मार्ट मीटर सही से काम नहीं करा रहा है तो सबसे पहले स्मार्ट मीटर की स्क्रीन को चेक करें. नॉर्मली डिस्प्ले पर बिजली की खपत, यूनिट या दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई देती हैं. अगर स्क्रीन पूरी तरह बंद है, लगातार अजीब तरीके से चल रही है या रीडिंग बार-बार गायब हो रही है तो समझ जाएं कि मीटर में कुछ गड़बड़ी है.

हालांकि, केवल डिस्प्ले देखकर ये तय नहीं किया जा सकता कि मीटर खराब हो चुका है. कभी-कभी बिजली सप्लाई या मीटर की कम्युनिकेशन समस्या के कारण भी स्क्रीन या डेटा में परेशानी आ सकती है.

बिजली की खपत अचानक बढ़ी तो चेक करें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर घर में पहले के मुकाबले अचानक बहुत ज्यादा यूनिट आने लगी है तो इसका ये मतलब नहीं होता है कि मीटर खराब हो गया है. सबसे पहले घर के बिजली डिवाइसों को चेक करें. AC, गीजर, हीटर, मोटर, फ्रिज जैसे डिवाइस ज्यादा बिजली की खपत करते हैं.

कुछ समय के लिए ऐसे डिवाइस को बंद कर दें जिसकी आपको फिलहाल जरूरत नहीं है. इसके बाद चेक करें कि मीटर में कुछ बदलाव दिख रहा है या नहीं. अगर घर का लोड कम होने के बावजूद मीटर अजीब तरीके से यूनिट बढ़ाता दिखे तो इसकी जांच कराना बेहतर ऑप्शन रहेगा.

कैसे करें लोड टेस्ट करें

आपको बताते चलें कि आप अपने घर का लोड टेस्ट भी कर सकते हैं. घर में चल रहे ज्यादातर डिवाइस बंद करके मीटर की रीडिंग देखें. इसके बाद ऐसे डिवाइस को ऑन करें जिसके वॉट और बिजली खपत के बारे में आपको पता है जैसे बल्ब या पंखे को कुछ समय के लिए चलाएं.

डिवाइस को चलाने के बाद मीटर की यूनिट और इंस्टेंट पावर जानकारी में बदलाव आना चाहिए. ध्यान रखें कि ये सिर्फ शुरुआती टेस्ट होता है. मीटर के अंदर छेड़छाड़ या किसी वायरिंग को खुद खोलने की कोशिश बिलकुल भी न करें.

Smart Meter ऐप या पोर्टल चेक करें

इसके अलावा अगर आपके बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर के साथ ऐप या ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा दी है तो वहां खपत का डेटा चेक कर सकते हैं. मीटर पर दिखाई देने वाली जानकारी और ऐप में मौजूद डेटा में अगर आपको ज्यादा बड़ा अंतर दिखाई देता है तो तुरंत बिजली विभाग से कॉनटेक्ट करना चाहिए. हालांकि, कभी-कभी नेटवर्क या सर्वर की समस्या के कारण भी ऐप पर डेटा देर से अपडेट होता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।