Tech News

5GHz और 2.4GHz Wi-Fi में क्या फर्क, घर के लिए किसे चुनें?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


घर में Wi Fi लगाते समय हम आमतौर पर इंटरनेट की स्पीड और कीमत देखते हैं, लेकिन राउटर में मिलने वाले 2.4GHz और 5GHz बैंड पर कम ध्यान देते हैं. दोनों का काम एक ही है,डिवाइस को WiFi से जोड़ना लेकिन उनकी रेंज, स्पीड और सिग्नल की क्षमता अलग होती है. ऐसे में सवाल है कि घर में किस बैंड का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.

GHz का मतलब क्या होता है?

GHz यानी गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी मापने की इकाई होता है. आसान भाषा में समझें तो राउटर इसी रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए आपके फोन, लैपटॉप, टीवी और दूसरे डिवाइस तक WiFi सिग्नल पहुंचाता है. 2.4GHz की फ्रीक्वेंसी कम होती है, इसलिए इसका सिग्नल ज्यादा दूर तक पहुंचता है, और दीवारों को पार करने में भी बेहतर रहता है. वहीं 5GHz की फ्रीक्वेंसी ज्यादा होती है, इसलिए यह कम दूरी में ज्यादा तेज कनेक्शन।बना सकता है.

यह भी पढ़ें: Google Photos में आने वाला है नया Map View, नक्शे पर ढूंढ सकेंगे पुरानी तस्वीरें

2.4GHz Wi Fi की सबसे बड़ी खासियत 

अगर आपका राउटर कमरे से काफी दूर है, या घर में कई दीवारें हैं. तो 2.4GHz आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है. इसका सिग्नल 5GHz के मुकाबले ज्यादा दूरी तक पहुंचता है, और दीवारों के पार भी कनेक्शन बेहतर बना कर रख सकता है.इसी वजह से स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग, सुरक्षा कैमरा और दूसरे स्मार्ट होम डिवाइस अक्सर 2.4GHz पर अच्छी तरह काम करते हैं. वहीं पुराने WiFi डिवाइस में भी 2.4GHz का सपोर्ट ज्यादा देखने को मिलता है. लेकिन इसकी एक कमी भी है, 2.4GHz बैंड में आसपास के कई डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक गैजिट मदाखलत कर सकते हैं. 

जान लें 5GHz WiFi के बारे यहां

5GHz का सबसे बड़ा फायदा इसकी स्पीड और नेटवर्क में कम भीड़ होना है, अगर आपका फोन या लैपटॉप राउटर के पास है, तो 5GHz पर आपको आमतौर पर तेज और ज्यादा स्टेबल कनेक्शन मिल सकता है.ऑनलाइन गेमिंग, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, बड़ी फाइल डाउनलोड करने और वीडियो कॉल जैसे कामों के लिए 5GHz बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसकी फ्रीक्वेंसी पर ज्यादा चैनल उपलब्ध होने की वजह से आसपास के दूसरे WiFi के नेटवर्क से मदाखलत भी में कम होने का चांस रहता है.हालांकि, 5GHz की रेंज 2.4GHz से कम होती है. 

2.4GHz और 5GHz में क्या है फर्क

2.4GHz WiFi की रेंज ज्यादा होती है, और यह दीवारों को भी 5GHz के मुकाबले बेहतर तरीके से पार कर सकता है. हालांकि इसकी स्पीड आमतौर पर कम होती है, और ज्यादा डिवाइस जुड़े होने पर नेटवर्क स्लो भी हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ, 5GHz की रेंज कम होती है, लेकिन राउटर के पास इसकी स्पीड ज्यादा मिलती है. और नेटवर्क में भीड़ भी कम हो सकती है. 

घर के लिए कौन सा WiFi चुनें?

अगर आपका राउटर और डिवाइस एक दूसरे से दूर हैं, घर बड़ा है या बीच में कई दीवारें हैं, तो 2.4GHz ज्यादा सही रहेगा.वहीं गेमिंग, 4K स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल या तेज डाउनलोड जैसी चीजों के लिए ज्यादा स्पीड चाहते हैं, तो 5GHz बेहतर होगा. वैसे आजकल के ज्यादातर डुअल बैंड राउटर 2.4GHz और 5GHz दोनों सपोर्ट करते हैं. 

यह भी पढ़ें:20% के नीचे जाते ही तेजी से क्यों गिरने लगती है फोन की बैटरी? जानिए वजह



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।