Tech News

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 2, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • छोटे घरों को Mesh Wi-Fi की आवश्यकता नहीं होती।

Mesh Wi-Fi: टेक्नोलॉजी के समय में स्मार्टफोन के साथ-साथ इंटरनेट भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. अब ज्यादातर घरों में लोग वाई-फाई का इस्तेमाल करने लगे हैं जिससे उन्हें फास्ट इंटरनेट स्पीड मिल सके. इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरा और स्मार्ट होम डिवाइस भी आज एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट रहते हैं. अब अगर घर के किसी हिस्से में इंटरनेट स्लो चलने लगे या सिग्नल बिल्कुल न मिले तो लोग अक्सर Mesh Wi-Fi खरीदने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या ये सच में इंटरनेट की स्पीड की बढ़ जाती है. आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.

क्या होता है Mesh Wi-Fi

जानकारी के मुताबिक, Mesh Wi-Fi एक ऐसा वायरलेस नेटवर्क सिस्टम है जिसमें एक मेन राउटर के साथ कई एक्सट्रा यूनिट (Nodes या Satellites) मिलकर पूरे घर में एक ही Wi-Fi नेटवर्क तैयार करते हैं. ये सभी डिवाइस आपस में कनेक्ट रहते हैं और घर के हर कोने तक बेहतर कवरेज पहुंचाने का काम करते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको अलग-अलग Wi-Fi नेटवर्क बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. आप घर में कहीं भी जाएं, आपका फोन या लैपटॉप अपने आप सबसे स्ट्रांग सिग्नल वाले नोड से जुड़ जाता है.

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच

कब मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

आपको बता दें कि अगर आपका घर बड़ा है, दो या तीन मंजिला है या फिर दीवारें मोटी हैं तो नॉर्मल राउटर का सिग्नल हर कमरे तक नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में Mesh Wi-Fi आपके बड़े काम आ सकता है. इसके अलावा अगर एक साथ कई लोग ऑनलाइन गेम खेलते हैं, 4K वीडियो स्ट्रीम करते हैं, वीडियो कॉल करते हैं या स्मार्ट होम डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तब भी नेटवर्क ज्यादा स्टेबल बना रहता है.

Mesh Wi-Fi और Wi-Fi Extender में क्या होता है अंतर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोग Mesh Wi-Fi और Wi-Fi Extender को एक जैसा समझ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. ये दोनों ही अलग टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. Wi-Fi Extender पुराने नेटवर्क का सिग्नल बढ़ाने की कोशिश करता है लेकिन कई बार इसकी वजह से स्पीड कम हो जाती है और अलग नेटवर्क नाम भी दिखाई देता है.

वहीं Mesh Wi-Fi पूरे घर के लिए एक ही नेटवर्क बनाता है. इसमें डिवाइस बिना किसी रुकावट के एक नोड से दूसरे नोड पर स्विच हो जाती है जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस बेहतर रहता है.

क्या इससे इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है?

ऐसा बिलकुल नहीं है. Mesh Wi-Fi आपके इंटरनेट प्लान की स्पीड नहीं बढ़ाता है. अगर आपने 100 Mbps का ब्रॉडबैंड प्लान लिया है तो Mesh Wi-Fi उसे 200 या 300 Mbps में नहीं बदल सकता है. इंटरनेट की मैक्सिमम स्पीड वही रहेगी जो आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) ने दी है.

हालांकि, Mesh Wi-Fi की वजह से घर के उन हिस्सों में भी बेहतर स्पीड मिलने लगती है जहां पहले सिग्नल कमजोर होने के कारण इंटरनेट बहुत स्लो चलता था. यानी ये स्पीड बढ़ाने से ज्यादा स्पीड को पूरे घर में एक तरीके से पहुंचाने का काम करता है.

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच

क्या हर घर में Mesh Wi-Fi की जरूरत होती है

ऐसा बिलकुल भी नहीं है. अगर आपका घर छोटा है और पहले से लगे राउटर से हर कमरे में अच्छा सिग्नल मिल रहा है तो Mesh Wi-Fi खरीदने की कोई जरूरत नहीं होती है. लेकिन अगर बार-बार Wi-Fi कटता है, कुछ कमरों में इंटरनेट नहीं चलता या वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान नेटवर्क कमजोर पड़ जाता है तो Mesh Wi-Fi आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान

आपको अपने जरूरत के हिसाब से वाई-फाई को खरीदना चाहिए.

  • Wi-Fi 6 या Wi-Fi 6E सपोर्ट वाले सिस्टम को प्रायरिटी दें.
  • घर के साइज के हिसाब से पर्याप्त नोड्स वाला पैक खरीदें.
  • ऐसे मॉडल चुनें जिनका मोबाइल ऐप आसान हो और जिनमें सिक्योरिटी अपडेट समय-समय पर मिलते रहते हों.
  • अगर संभव हो तो नोड्स को Ethernet Backhaul से कनेक्ट करें. इससे परफॉर्मेंस और बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें:

क्या पानी में डूबने से खराब हो जाएगी Apple Watch? जानिए क्या है सच्चाई



Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।