गुड़ असली है या नकली, घर पर ऐसे करें सिंपल टेस्ट

सतीश कुमार
3 Min Read


सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में गुड़ की मांग तेजी से बढ़ जाती है. चाय से लेकर लड्डू और दूसरी मिठाईयों तक गुड़ का इस्तेमाल हर घर में होता है. आयुर्वेद में भी गुड़ को चीनी से बेहतर माना गया है, क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. हालांकि, मुनाफे की होड़ में आजकल बाजार में मिलावटी और केमिकल वाला गुड़ भी धड़ल्ले से बिक रहा है, जो देखने में खूबसूरत लगता है लेकिन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि खरीदने से पहले असली और नकली गुड़ की पहचान की जाए. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि गुड़ असली है या नकली आप घर पर कैसे पता कर सकते हैं.

रंग देखकर करें पहचान

गुड़ का रंग उसकी क्वालिटी का पहला संकेत देता है. शुद्ध गुड़ आमतौर पर गहरे भूरे या हल्के काले रंग का होता है और ज्यादातर चमकदार नहीं दिखता है. वहीं बहुत ज्यादा सुनहरा हल्का पीला या जरूरत से ज्यादा चमकदार गुड़ अक्सर केमिकल से तैयार किया जाता है. ऐसे गुड़ में ब्लीचिंग एजेंट या दूसरे केमिकल  मिलाए जाने की आशंका रहती है.

पानी से करें टेस्ट

घर पर गुड़ की जांच करने का सबसे आसान तरीका पानी माना जाता है. इसके लिए एक गिलास पानी में गुड़ का छोटा टुकड़ा डाल लें. अगर गुड़ धीरे-धीरे घुल जाए और पानी साफ रहे तो यह शुद्ध हो सकता है. लेकिन अगर पानी में सफेद परत, पाउडर जमा हो जाए या रंग बदलने लगे तो समझ लें कि गुड़ में मिलावट है.

स्वाद से भी कर सकते हैं पता

असली गुड़ का स्वाद बहुत ज्यादा मीठा नहीं होता है, जबकि उसमें हल्की कड़वाहट या गन्ने के रस का नेचुरल फ्लेवर महसूस होता है. वहीं अगर गुड़ खाते ही तीखा कड़वा या अजीब सा स्वाद लगे तो वह नकली हो सकता है.

बनावट से पहचानें

शुद्ध गुड़ आमतौर पर थोड़ा सा सख्त होता है और तोड़ने पर टुकड़ों में टूटता है. वहीं हाथ में रगड़ने पर यह ज्यादा चिपचिपा महसूस नहीं होता है. वहीं केमिकल वाला गुड़ अक्सर बहुत नरम, चिकना और ज्यादा चिपचिपा होता है जो आसानी से बिखर जाता है.

खुशबू से भी कर सकते हैं असली और नकली में फर्क

असली गुड़ में गन्ने के रस और भट्टी की हल्की नेचुरल खुशबू आती है. अगर गुड़ से किसी तरह की केमिकल जैसी तेज या फिर अजीब सी महक आए तो उसे खरीदने से बचें.

 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment