टाइम कैप्सूल में क्यों बंद हुआ iPhone 17 Pro? अब 250 साल बाद ही खुलेगा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • iPhone 17 Pro अमेरिका की स्वतंत्रता टाइम कैप्सूल में सील हुआ।
  • यह कैप्सूल 2276 में खुलेगा, आज की तकनीक दर्शाने हेतु।
  • लोगों को वर्तमान जीवनशैली, तकनीकी विकास की जानकारी मिलेगी।
  • पहले, यह फोन आर्टेमिस 2 मिशन पर अंतरिक्ष में भी गया।

iPhone 17 Pro in Time Capsule: पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro कई मामलों में खास रहा है. नए डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ आए इस आईफोन को लोगों ने खूब पसंद किया. फिर इस साल iPhone 17 Pro को Artemis 2 मिशन के साथ स्पेस में भेजा गया, जहां से इसने अद्भुत तस्वीरें कैप्चर कर धरती पर भेजी. अब यह आईफोन एक और खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गया है. iPhone 17 Pro को अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं एनिवर्सरी के जश्न के तौर पर टाइम कैप्सूल में रखा गया है. यह टाइम कैप्सूल आज से 250 साल बाद यानी 2276 में ओपन होगा. तब तक यह आईफोन बाकी चीजों के साथ इस टाइम कैप्सूल में ही सील रहेगा. 

टाइम कैप्सूल में क्यों सील किया गया iPhone 17 Pro?

इस आईफोन को 4 जुलाई को जमीन में गाड़े गए एक टाइम कैप्सूल में रखा गया है, जिसे अमेरिकी की स्वतंत्रता के 500 साल पूरे होने के बाद 2276 में खोला जाएगा. आईफोन के साथ इस टाइम कैप्सूल में अमेरिका के हर प्रांत से जुड़ी चीजों को भी शामिल किया गया है. इसके उद्देश्य यह है कि 250 साल बाद जब लोग इस कैप्सूल को खोलकर देखेंगे तो उन्हें यह अंदाजा लग सकेगा कि आज के दौर में लोग कैसे रह रहे थे, वो किन चीजों का इस्तेमाल करते थे और उस क्या टेक्नोलॉजी थी और वो कैसे काम करती थी. आईफोन 17 प्रो को इसमें इसलिए शामिल किया गया है ताकि लोग यह देख पाएं कि हमारे दौर के मॉडर्न स्मार्टफोन कैसे दिखते थे और इन 250 सालों में टेक्नोलॉजी कितनी बदल गई है.

कॉस्मिक ऑरेंज को किया गया सेलेक्ट

टाइम कैप्सूल में रखे गए आईफोन 17 प्रो का कलर कॉस्मिक ऑरेंज है. अगर यह आईफोन 250 सालों तक खराब नहीं होता है तो उस समय के लोग इसमें स्टोर कंटेट को भी देख पाएंगे. हालांकि, इसकी बैटरी इतने साल तक सर्वाइव करना मुश्किल है. बता दें कि Artemis 2 मिशन में सिल्वर कलर के आईफोन 17 प्रो को स्पेस में ले जाया गया था. यह नासा का पहला ऐसा मिशन था, जिसमें स्मार्टफोन को स्पेस में ले जाने की परमिशन मिली थी.

iPhone 17 Pro में क्या-क्या फीचर्स?

iPhone 17 Pro को 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस पर Ceramic Shield 2 की प्रोटेक्शन मिलती है. इसमें A19 Pro चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. इसके रियर में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा है, जो एकदम प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कर सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें-

लैपटॉप खरीदते समय इन फीचर्स के नाम पर न दें ज्यादा पैसा, कोई काम नहीं आएंगे



Source link